चाल धंसने से दो महिलाएं घायल

संवाद सहयोगी गढ़वा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मझिगांवा गांव में चाल धसने से विदा देवी घायल हो गई। वह सुदेश्वर पासवान की पत्नी है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह विदा देवी अपने पड़ोस की एक महिला के साथ घर लीपने के लिए मिट्टी लेने मटखान में गई थी। वह मटखान के अंदर घुस कर मिट्टी कोड़ कर बोरे में भर रही थी। इस दौरान अचानक चाल धस गया। इससे विदा देवी मिट्टी में दब गई। उसके साथ गई महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग वहां जमा हुए और विदा देवी को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। वह करीब आधे घंटे तक मिट्टी में दबी रही। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए कांडी पीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाजरत विदा देवी की हालत स्थिर बनी हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:35 PM (IST)
चाल धंसने से दो महिलाएं घायल
चाल धंसने से दो महिलाएं घायल

हरिहरपुर: हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगांवा गांव के बंगुराहा टोला में रविवार को मिंट्टी की चाल धंसने से दो महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार सुदेश्वर पासवान की पत्नी विदा देवी तथा शंभू पासवान की पत्नी लालपरी देवी घर की पोताई करने के लिए गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ मिट्टी लेने के लिए मटखान गई थीं। मटखान के अंदर घुस कर मिट्टी कोड़ कर विदा देवी तथा लालपरी देवी बोरे में भर रही थी। इस दौरान अचानक चाल धंस गया। इससे विदा देवी तथा लापरी देवी मिट्टी में दब गई। उसके साथ मिट्टी लेने गईं अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गांव के लोग वहां जमा हुए और विदा देवी तथा लालपरी देवी को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। दोनों महिलाएं करीब आधे घंटे तक मिट्टी में दबी रहों। घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए कांडी पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने विदा देवी की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाजरत विदा देवी की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं लालपरी देवी को कांडी पीएचसी में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

chat bot
आपका साथी