जदयू की किसान हित जन सद्भावना यात्रा कल

जदयू का किसान हित जन सछ्वावना यात्रा कल फोटो जानकारी देती शकुंतला जायसवाल श्री बंशीधर नगर- जदयू के तत्वाधान में आगामी 22 अक्टूबर को गोसांईबाग मैदान में किसान हित जन सछ्वावना यात्रा का आयोजन किया गया है। इसके मुख्य अतिथि बिहार के समाज कल्याण मंत्री सह झारखंड राज्य के प्रभारी रामसेवक सिंह कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सह पलामू प्रमंडल के प्रभारी प्रवीण सिंह पूर्व विधायक ललन भुईयां प्रदेश अध्यक्ष कृष्णानंद मिश्र होंगे। यह बातें रविवार को अनिकेत पैलेस में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला जायसवाल ले कहीं। शकुंतला ने कहा कि जदयू झारखंड के सभी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:32 PM (IST)
जदयू की किसान हित जन सद्भावना यात्रा कल
जदयू की किसान हित जन सद्भावना यात्रा कल

श्री बंशीधर नगर: जदयू की ओर से 22 अक्टूबर को गोसांईबाग मैदान में किसान हित जन सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि बिहार के समाज कल्याण मंत्री सह झारखंड राज्य के प्रभारी रामसेवक सिंह कुशवाहा व विशिष्ट पलामू प्रमंडल के प्रभारी प्रवीण सिंह, पूर्व विधायक ललन भुइयां, प्रदेश अध्यक्ष कृष्णानंद मिश्र होंगे। यह बातें रविवार को अनिकेत पैलेस में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला जायसवाल ले कहीं। शकुंतला ने कहा कि जदयू झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र से पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। झारखंड में जदयू की सरकार बनेगी तो बिहार के तर्ज पर पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, सहिया का मांग पूरा किया जाएगा, साथ ही शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाया जाएगा। सभी खेतों को सिचाई के लिए पानी दिया जाएगा। 50 प्रतिशत उबड़-खाबड़ भूमि का समतलीकरण कराकर प्रत्येक 10 एकड़ भूमि पर एक डीप बोर कराकर उसे सौर ऊर्जा से जोड़ा जाएगा। जनता की मौलिक अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। आज क्षेत्र में बिजली, पानी, सिचाई, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की हालत बद से बदतर है। बगैर रिश्वत गरीबों का कहीं कार्य नहीं हो रहा है। मौके पर चंद्रिका राम, हीरामन राम, दीपक लाल, सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी