पारा शिक्षकों का रांची में अनशन आज से

- एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की गढ़वा जिला इकाई के सदस्यों ने शहीद पीतांबर पार्क में की बैठक फोटो 0

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:03 PM (IST)
पारा शिक्षकों का रांची में अनशन आज से
पारा शिक्षकों का रांची में अनशन आज से

गढ़वा : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की जिला इकाई की बैठक शहीद पीतांबर पार्क में की गई। इसकी अध्यक्षता सूर्यदेव तिवारी ने की। बैठक में पारा शिक्षकों द्वारा रांची में भाजपा के राज्य कार्यालय के समक्ष 21 अक्टूबर से आयोजित आमरण अनशन को लेकर चर्चा की गई। मौके पर सूर्यदेव तिवारी ने कहा कि रांची में एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा पलामू प्रमंडल के पारा शिक्षकों का आमरण अनशन सह प्रदर्शन कार्यक्रम किया जाना है। गढ़वा जिले के सभी पारा शिक्षक आंदोलन में शामिल होंगे। कहा कि इस सरकार में आंदोलन का यह अंतिम मौका है। उन्होंने एकजुटता दिखाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में रविशंकर ठाकुर, अंबिका चौधरी, अखिलेश कुशवाहा, फिरोज अंसारी, रंजीत यादव, नेजामुद्दीन अंसारी, परशुराम साहु, शिवनाथ प्रजापति, प्रदीप तिवारी, रविकुमार मिश्र, अमानुल्लाह खां, अखिलेश्वर राम, प्रदीप सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, शंकर चौधरी, आनंद कुमार राम, नित्यानंद गुप्ता आदि पारा शिक्षक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी