महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी दिलीप बिद की पत्नी राजमुनि देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की तत्परता से उसे बचाया जा सका। घटना रविवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार दिलीप बिद व उसकी पत्नी राजमुनि बिद के बीच घरेलू मामले को लेकर शाम को नोकझोंक हुई थी। इसके बाद परिवार के सभी लोग खाना खाकर रात में सो गए तब राजमुनि देवी ने कमरे में जाकर गले में फंदा डालकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब दिलीप बिद राजमुनि देवी को देखने के लिए उस कमरे में गया तो वह फांसी के फंदे से झूल रही थी। दिलीप ने परिजनों को जगाकर आनन फानन में उसे फंदे से उतारकर सदर अस्पताल गढ़वा में इलाज के लिए भर्ती कराया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 04:33 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 04:33 PM (IST)
महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा: पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी दिलीप बिद की पत्नी राजमुनी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की तत्परता से उसे बचाया जा सका। घटना रविवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार दिलीप बिद व पत्नी राजमुनि बिद के बीच घरेलू मामले को लेकर शाम को नोकझोंक हुई थी। इसके बाद परिवार के सभी लोग खाना खाकर रात में सो गए। इसके बाद राजमुनी देवी ने कमरे में जाकर गले में फंदा डालकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब दिलीप बिद, राजमुनि देवी को देखने के लिए उस कमरे में गया तो वह फांसी के फंदे से झूल रही थी। दिलीप ने परिजनों को जगाकर आनन फानन में उसे फंदे से उतारकर सदर अस्पताल गढ़वा में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

chat bot
आपका साथी