पुलिस पर पथराव करने के चार आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के चिरौंजिया गांव से पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्ता

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 05:52 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:52 PM (IST)
पुलिस पर पथराव करने के चार आरोपित गिरफ्तार
पुलिस पर पथराव करने के चार आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के चिरौंजिया गांव से पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चारों पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप है। गत 24 जून को सदर थाना पुलिस एक मुकदमे का अनुसंधान करने चिरौंजिया गांव गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया था। पुलिस को देखते ही ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और अनुसंधान में व्यवधान डालने लगे। पुलिस के मना करने पर ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगे। ग्रामीणों को पुलिस ने वहां से खदेड़ दिया था। गिरफ्तार आरोपितों में विनय कुमार गुप्ता, रामसेवक मेहता, नीरज गुप्ता व सूरज कुमार का नाम शामिल है।

chat bot
आपका साथी