दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने को दो मिनट के लिए थम गया गढ़वा

संवाद सहयोगी गढ़वा दैनिक जागरण के आह्वान पर कोरोना के कारण मृत लोगों को श्रद्धांजलि देन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:46 PM (IST)
दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने को दो मिनट के लिए थम गया गढ़वा
दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने को दो मिनट के लिए थम गया गढ़वा

संवाद सहयोगी, गढ़वा : दैनिक जागरण के आह्वान पर कोरोना के कारण मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार को गढ़वा जिला दो मिनट के लिए पूरी तरह से थम सा गया। जो जहां था वहीं रुक गए और दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। कई लोगों ने दिवंगत आत्माओं की याद में पौधारोपण भी किया। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने अपने-अपने संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ प्रार्थना की तथा पौधे भी लगाए। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त राजेश कुमार पाठक व डीडीसी एसएन उपाध्याय की उपस्थिति में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर कोरोना से मृत लोगों की आत्मा की शांति एवं संक्रमितों के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। डीएसपी अवध कुमार यादव ने अपने कार्यालय परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के साथ श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़वा में चिकित्सा पदाधिकारी डा. दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जायंट्स ग्रुप आफ गढ़वा द्वारा मनोज केशरी के नेतृत्व में, झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष तनवीर आलम व विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू के नेतृत्व में, भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, जवाहर पासवान, संतोष दुबे की उपस्थिति में विभिन्न मंडलों, आजसू पार्टी द्वारा रविद्रनाथ ठाकुर व इस्तेयाज रजा की उपस्थिति में, पर्यावरण परिवार द्वारा अध्यक्ष डा. पतंजलि केशरी की उपस्थिति में, भाजपा नगर मंडल द्वारा उमेश कश्यप के नेतृत्व में, चौधरी जेनरल अस्पताल में डा. कुलदेव चौधरी के नेतृत्व में, समाजसेवी विजय केशरी, आर्य विद्या कुलम सुखबाना फलहारी बाबा व अमित पाठक की उपस्थिति में, गढ़वा जिला अधिवक्ता संघ द्वारा अध्यक्ष जीके सिन्हा के नेतृत्व में समेत विभिन्न संगठनों ने दैनिक जागरण के आह्ववान पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा पौधारोपण भी किया। वहीं रामलला मंदिर परिसर में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, नगर परिषद सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल, धनंजय सिंह आदि ने हवन किया तथा दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। इसमें पुरोहित राजीव पांडेय द्वारा हवन कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यावरण परिवार के सचिव नीतिन तिवारी, नीरज श्रीधर स्वर्गीय, शंभू त्रिपाठी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी