दुर्गापूजा को लेकर आठ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति
भवनाथपुर (गढ़वा) दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त राजेश कुम
भवनाथपुर (गढ़वा): दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त राजेश कुमार पाठक द्वारा आठ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जिसमें थाना सुरक्षित में बीडीओ रवीन्द्र कुमार, गश्ती दल जेई मनोज कुमार, भवनाथपुर बाजार जेई प्रेमचंद प्रसाद गुप्ता, अरसली उत्तरी सीआइ मुंशी राम, अरसली दक्षिणी सहायक अभियंता मनरेगा अखिलेश कुमार गुप्ता, टाउनशिप जेई सिद्धेश्वर महतो, चपरी प्रखंड सहायक (पीएमएवाई)मनीष कुमार तथा मकरी के लिए प्रखंड समन्वयक (पंचायती राज) अशोक कुमार का नाम शामिल है। गुरुवार को अरसली उतरी में प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी सीआई मुंशी राम ने थाना प्रभारी सीबी प्रसाद सिंह से मिलकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।