दिन भर ई पास का सर्वर रहा स्लो, लोग रहे परेशान

संवाद सहयोगी गढ़वा कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के मकसद से सरकार की ओर से से लॉकडाउन लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:15 PM (IST)
दिन भर ई पास का सर्वर रहा स्लो, लोग रहे परेशान
दिन भर ई पास का सर्वर रहा स्लो, लोग रहे परेशान

संवाद सहयोगी, गढ़वा : कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के मकसद से सरकार की ओर से सख्ती के साथ रविवार से लगाए गए लॉकडाउन के दौरान लोग ई पास बनाने के लिए परेशान रहे। ई पास के लिए मोबाइल व कंप्यूटर पर लोग निबंधन के लिए जारी वेबसाइट को खोलने के लिए माथापच्ची करते रहे मगर इससे बहुत प्रयास के बाद भी यह खुल नहीं सका। रविवार को दिन भर ई पास से संबंधित वेबसाइट का सर्वर स्लो रहा। जिसके कारण लोग परेशान रहे। ई पास नहीं बन पाने के कारण लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। बगैर पास के बहुत से लोग आवश्यक कार्य होने के बावजूद भी घर से नहीं निकल सके। कुछ लोग निकले तो उन्हें विभिन्न जगहों पर तैनात पुलिस कर्मियों के सवाल जवाब का सामना करना पड़ा। लोग किसी प्रकार बचते बचाते आवश्यक काम से बाहर निकलते देखे गए। बहुत से लोग ई पास के नियम से अनजान रहे। जब आवश्यक काम से घर से बाहर निकले तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। ग्रामीण क्षेत्र के लोग जिनके पास मोबाइल व इंटरनेट नहीं है वह दूसरों की मदद देते देखे गए। ई पास का सर्वर फेल होने को ले आम लोगों की प्रतिक्रिया।

-------------------

-क्या कहना है लोगों का

कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए सख्ती के साथ लाकडाउन लगाने का निर्णय सही है। मगर जिन लोगों को आवश्यक काम क के लिए घर से बाहर निकलना है उन्हें ई पास के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर स्लो रहने के कारण बहुत से लोग ई पास से वंचित रह गए तथा परेशान रहे।

प्रीतम राज, गढ़वा -

दिन भर ई पास के लिए प्रयास करता रहा। मगर सर्वर स्लो होने के कारण ई पास नहीं बन सका। सरकार को इसका वैकल्पिक उपाय करना चाहिए। ताकि लोगों को सरल तरीके से पास निर्गत हो सके।

शिवम जायसवाल, गढ़वा

-

आवश्यक काम से घर से बाहर निकलने के लिए ई पास आवश्यक है। यह मुझे जानकारी नहीं है। मेरे पास इंटरनेट वाला मोबाइल नहीं तथा ई पास बनाने के लिए आवेदन करना नहीं आता। ऐसे में आवश्कता पड़ने पर हम कैसे ई पास बनवाएंगे यह समझ नहीं आ रहा है।

राजेंद्र सोनी, गढ़वा -सरकार ने ई पास बनवाने से आटो रिक्शा को मुक्त रखा है। बावजूद इसके विभिन्न चौक चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी आटा चालकों को परेशान कर रहे हैं। रविवार को जब मैं अपना आटो लेकर गुजर रहा था पुलिस कर्मियों ने मेरे साथ धक्का मुक्की की। बेवजह हमें परेशान किया गया। संघ का अध्यक्ष होने के नाते मुझे टारगेट किया गया है। ऐसे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

रमेश कुमार दीपक, अध्यक्ष, आटो चालक संघ

chat bot
आपका साथी