तय तिथि पर दिव्यांगता जांच शिविर नहीं होने पर नाराजगी

संवाद सूत्र खरौंधी (गढ़वा) शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर दिव्यांग जांच शिविर नहीं लगाने से नाराजगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:28 PM (IST)
तय तिथि पर दिव्यांगता जांच शिविर नहीं होने पर नाराजगी
तय तिथि पर दिव्यांगता जांच शिविर नहीं होने पर नाराजगी

संवाद सूत्र, खरौंधी (गढ़वा): शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर दिव्यांग जांच शिविर नहीं लगाने से जांच के लिए पहुंचे दिव्यांग को बगैर जांच के ही निराश वापस लौटना पड़ा। प्रखंड मुख्यालय पर जांच के लिए आए दिव्यांग अजीत कुमार प्रजापति, उमेश कुमार, रविद्र कुमार, अरविद प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, सब्या कुमारी, विनोद प्रसाद गुप्ता, गणेश प्रजापति, हरिओम यादव, अनीता देवी, सुंदरम विश्वकर्मा, अनीश यादव, अशोक साहू, रिकी कुमारी आदि के स्वजनों ने बताया कि हमलोगों को बताया गया था कि शनिवार को प्रखंड मुख्यालय पर दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिससे हमलोग घर का सारा काम छोड़कर राजी, सुंडी, करिवाडीह, चंदनी, सिसरी, अरंगी, कूपा पंचायत से अपने दिव्यांग बच्चों को लेकर प्रखंड मुख्यालय आए हैं। ताकि इन्हें जांच के पश्चात दिव्यांगता सर्टिफिकेट मिल सके। लेकिन प्रखंड मुख्यालय पर किसी तरह का कोई शिविर नहीं लगा है। शिविर नहीं लगने से हमलोग निराश होकर घर वापस लौट रहे हैं। वहीं एक दिव्यांग की मां अनीता देवी ने बताई अपने बच्चे की जांच के लिए दो बार प्रखंड मुख्यालय आ चुकी हूं। लेकिन दोनों बार बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ा। वही दिव्यांग सब्या कुमारी ने बताई इससे पूर्व 10 मार्च को भी जांच के लिए प्रखंड मुख्यालय पर आए थे। उस समय भी जांच नहीं हो पाया था बिना जांच के ही दोनों दिन वापस लौटना पड़ा है। विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव ने बताया लोगों को बुलाकर जांच शिविर नहीं लगाया जाना गलत है। जबकि जांच के लिए लोग प्रखंड के दूर-दराज से दिव्यांग व उनके स्वजन आए हैं। अगर किसी कारण से शिविर स्थगित हुआ तो इसकी सूचना सभी लोगों को देना चाहिए था।

---------------

पक्ष

वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जांच शिविर का आयोजन नहीं किया जा सका। जिसकी सूचना अंचल पदाधिकारी तथा सभी जनप्रतिनिधियों को दे दिया हूं। जल्द ही प्रखंड मुख्यालय पर दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

डा. जफर हसन, चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी भवनाथपुर।

पक्ष

आज दिव्यांगता जांच के लिए लोग प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचे थे। इस संबंध में जब चिकित्सा पदाधिकारी भवनाथपुर से बात किए तो उन्होंने बताया आज जांच शिविर नहीं है।

संदीप अनुराग टोपनो, बीडीओ, खरौंधी।

chat bot
आपका साथी