आर्केस्ट्रा में उत्तर प्रदेश में काम करने वाले डंडई के युवक की सड़क हादसे में मौत

संवाद सूत्र डंडई (गढ़वा) थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी दामोदर राम उम्र 35 वर्ष को सड़क हादसे में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:31 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:31 PM (IST)
आर्केस्ट्रा में उत्तर प्रदेश में काम करने वाले डंडई के युवक की  सड़क हादसे में मौत
आर्केस्ट्रा में उत्तर प्रदेश में काम करने वाले डंडई के युवक की सड़क हादसे में मौत

संवाद सूत्र, डंडई (गढ़वा): थाना क्षेत्र के जरही गांव निवासी दामोदर राम उम्र 35 वर्ष को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दामोदर राम आर्केस्ट्रा ग्रुप में कलाकार के रूप में काम करता था। वह पिछले कई वर्ष से चोपन में रहकर आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम किया करता था। सोमवार को चोपन थाना क्षेत्र के जवारीदाढ़ गांव से प्रोग्राम ऑर्गेनाइज कर अपने डेरा पर गुरमुरा आ रहा था। इसी बीच जवारीदाढ़ से गुरमुरा जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में चोपन में मौत हो गई। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया और लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के स्वजनों ने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र के जवारीदाढ़ गांव से अपने डेरा गुरमुरा जाने के क्रम में चोपन स्टेशन के समीप 14 चक्का वाली ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में निजी वाहन से ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने धक्का मार कर भाग रहे ट्रक गाड़ी संख्या यूपी 62एटी- 9591 को पकड़कर चोपन थाने को हवाले कर दिया। इसके बाद राबर्टसगंज जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के बाद जरही गांव लाया गया और सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। जरही पंचायत के पूर्व मुखिया यमुना प्रसाद रवि ने बताया कि दामोदर राम आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम कर अपने घर व परिवार का भरण पोषण किया करता था। वह चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा गांव में एक किराए के मकान में रह कर आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम किया करता था। सड़क हादसे में मौत के बाद पूरा परिवार के साथ साथ गांव के लोग शोकाकुल है।

chat bot
आपका साथी