विवाहिता का शव कुएं से बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी

संवाद सूत्र मझिआंव(गढ़वा) थाना क्षेत्र के चंदना गांव में शनिवार को कुएं से 22 वर्षीय एक विवाहित महिला का शव किएं से बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 07:13 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 07:13 PM (IST)
विवाहिता का शव कुएं से बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी
विवाहिता का शव कुएं से बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी

संवाद सूत्र, मझिआंव(गढ़वा) : थाना क्षेत्र के चंदना गांव में शनिवार को कुएं से 22 वर्षीय एक विवाहित महिला पुलिस ने बरामद किया है। मझिआंव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान चंदना गांव निवासी तारिक अनवर की पत्नी अफशा खातून के रूप में हुई है। अफशा, सोनपुरवा गांव निवासी सुहेल खान की बेटी थी। जिसकी शादी दो वर्ष पूर्व चंदना गांव निवासी साबिल खां के पुत्र तारिक अनवर के साथ हुई थी। उसकी एक नौ माह की बच्ची भी है। घटना की सूचना पर चंदना पहुंचे मृतका के पिता सुहेल खान, मां समीयारा खातून एवं भाई अब्दुल राजिक खान ने ससुराल वालों पर हत्या कर गांव के पास के कुएं में डाल दिए जाने का आरोप लगाया है। मृतक के स्वजनों का कहना है कि जब से मेरी बेटी की शादी हुई है तब से ससुराल वालों ने मेरी बेटी को बराबर प्रताड़ित एवं मारपीट करते रहे हैं। ससुराल वालों ने हमें फोन कर अफशा के मायका जाने के बारे में पूछताछ की। इस पर अब्दुल राजिक खान चंदना पहुंचा तथा अपनी बहन के बारे में जानकारी लिया। मगर उन्हें कोई इसके बारे में बताने के लिए तैयार नहीं था। इसी बीच गांव से सटे कुएं में पानी में तैरता शव देखा गया। इसके बाद आनन-फानन में अपनी बहन के शव को ग्रामीणों के सहयोग से पानी से निकाला। इधर चंदना ग्रामीणों ने बताया कि घर में मात्र पति पत्नी एवं 9 महीने की एक बेटी थी। घटना के पीछे क्या कारण रहा इसकी जांच में पुलिस जूट गई है। मौके पर पुलिस निरीक्षक संजय कुमार खाखा एवं थाना प्रभारी सुधांशु कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा जानकारी ली। फिलहाल पुलिस तारिक अनवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है7

chat bot
आपका साथी