ग्रामीण क्षेत्रों की समृद्धि में मनरेगा का महत्वपूर्ण योगदान : डीसी

संवाद सहयोगी गढ़वा ग्रामीणों की आस मनरेगा से विकास अभियान के तहत समाहरणालय के सभागार में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:34 PM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों की समृद्धि में मनरेगा का महत्वपूर्ण योगदान : डीसी
ग्रामीण क्षेत्रों की समृद्धि में मनरेगा का महत्वपूर्ण योगदान : डीसी

संवाद सहयोगी, गढ़वा : ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान के तहत समाहरणालय के सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समेकित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि लाने के उपायों में महात्मा गांधी नरेगा योजना एक महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में सभी पदाधिकारी ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान दें। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह अभियान 22 सितंबर से 15 दिसंबर 2021 तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नियमित रोजगार दिवस का आयोजन, नियमित ग्राम सभा का आयोजन, इच्छुक सभी परिवारों को ससमय रोजगार उपलब्ध कराना, महिला एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कोटि के श्रमिकों के भागीदारी में वृद्धि, प्रति परिवार औसतन मानव दिवस में वृद्धि, जॉब कार्ड निर्गत करना, उसका नवीनीकरण करना, जॉब कार्ड का सत्यापन, प्रत्येक गांव/ टोला में हर समय औसतन 5 से 6 योजनाओं का क्रियान्वयन, पूर्व से चली आ रही पुरानी योजनाओं को पूर्ण करना, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पर्याप्त योजनाओं की स्वीकृति व शत प्रतिशत महिला मेट का नियोजन आदि शामिल है। समाहरणालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में जिला एवं प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधि, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी बीबीएम जेएसएलपीएस, बीपीओ परियोजना पदाधिकारी मनरेगा के मृत्युंजय कुमार, इंदु तिवारी, सुनील कुमार, मिथिलेश कुमार व दीपक कुमार आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी