डीसी ने की विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

संवाद सहयेागी गढ़वा उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में विि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:39 PM (IST)
डीसी ने की विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
डीसी ने की विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

संवाद सहयेागी, गढ़वा : उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने इन विभागों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति की विस्तृत रूप से जानकारी ली तथा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस बैठक में उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता समेत अन्य विभागों में चलाए जा रहे केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की। मौके पर उन्होंने खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग अंतर्गत झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ग्रीन कार्ड वितरण की स्थिति की जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी से ली गई। वहीं वन नेशन वन कार्ड, अवैध राशन कार्ड की जांच एवं छटनी की भी समीक्षा की गई। कल्याण विभाग समीक्षा के क्रम में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग को छात्रवृत्ति वितरण, वनाधिकार पट्टा, छात्रावासों का जीर्णाद्धार संबंधी कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा संबंधित पदाधिकारी से लिया गया। इसके साथ ही कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने यूरिया एवं अन्य खाद्य की उपलब्धता, केसीसी वितरण, पशुधन वितरण योजना के प्रगति के विषय में जानकारी मांगी। साथ ही कोल्ड स्टोरेज निर्माण व सैंक्शन कोल्ड रूम की वर्तमान स्थिति के विषय में भी जानकारी ली। बैठक में उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वितों के चयन की स्थिति, मनरेगा, फूलो झानों आशीर्वाद योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, पोटो हो खेल विकास योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, उप विकास आयुक्त सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, निदेशक डीआरडीए दिनेश सुरीन समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी