नवविवाहिता की संदिग्ध स्थित में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या करने का आरोप

गढ़वा धुरकी थाना क्षेत्र के धुरकी गांव में नवविवाहिता सजरुन बीवी( 20) पति तुफैल अंसारी की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:47 PM (IST)
नवविवाहिता की संदिग्ध स्थित में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या करने का आरोप
नवविवाहिता की संदिग्ध स्थित में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या करने का आरोप

गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के धुरकी गांव में नवविवाहिता सजरुन बीवी( 20) पति तुफैल अंसारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। महिला को सदर अस्पताल में सोमवार की देर शाम में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस संबंध में मृत महिला के ससुराल पक्ष का कहना है कि सजरुन बीवी ने सुबह 10 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया था। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया था। जबकि मायके पक्ष के लोगों ने सजरुन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार धुरकी थाना क्षेत्र के बैलिया गांव निवासी कुदरत अंसारी की पुत्री सजरुन बीवी की शादी तीन नवंबर 2020 को धुरकी निवासी गयासुद्दीन अंसारी के पुत्र तुफैल अंसारी के साथ हुई थी। मृतका की मां जुलेखा बीवी के अनुसार शादी के कुछ दिनों बाद से ही सजरुन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। गयासुद्दीन अंसारी की पत्नी सामा खातून मायके से फ्रिज मांगकर लाने को कहती थी। जबकि उसका पति भी मारपीट करता था और मोबाइल फोन से भी मायके वालों से बात करने नहीं देता था। इस मामले में कई बार पंचायती भी हुई थी। लेकिन मृतका के ससुराल वालों पर कोई असर नहीं पड़ा और सजरुन को प्रताड़ित करते रहे। जुलेखा ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को जहर खिला मार दिया गया। सुबह में जहर देकर देर शाम को कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मरनासन्न होने पर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। इधर, सजरुन बीवी की मौत की सूचना पर पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया।

chat bot
आपका साथी