एसडीओ ने नियंत्रण कक्ष स्थापित कर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर(गढ़वा) एसडीओ जयव‌र्द्धन कुमार ने दशहरा पर्व को लेकर अनुमंडल क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:14 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:14 PM (IST)
एसडीओ ने नियंत्रण कक्ष स्थापित कर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की
एसडीओ ने नियंत्रण कक्ष स्थापित कर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर(गढ़वा): एसडीओ जयव‌र्द्धन कुमार ने दशहरा पर्व को लेकर अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्त की है। जानकारी के मुताबिक अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में जिन पदाधिकारियों व कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है उनमे 22 अक्टूबर को अपराह्न दो बजे से रात दस बजे तक नगर पंचायत के जेई उदय शंकर, अंचल कार्यालय के सहायक प्रकाश कुमार, अनुसेवक इरफान अख्तर एवं दस बजे रात्रि से सुबह छह बजे तक प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. रामाशंकर प्रसाद, अनुमंडल कार्यालय के सहायक शुभम कमल व अनुसेवक अशोक कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। 23 अक्टूबर को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक नगर पंचायत के जेई कौशल किशोर सिंह, सहायक सुनील कुमार तिवारी, अनुसेवक भोला ठाकुर एवं अपराह्न दो बजे से रात दस बजे तक जेई नंदकिशोर प्रसाद, सहायक युगेश दास, अनुसेवक सुग्रीव प्रसाद, रात दस बजे से सुबह छह बजे तक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम, राजस्व कर्मचारी रितेश सिन्हा, अनुसेवक अशोक कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। 24 अक्टूबर को सुबह छह बजे से अपराह्न दो बजे तक पंचायत राज पदाधिकारी रामेश्वर राम, रोजगार सेवक राजेश कुमार, अनुसेवक इरफान अख्तर, अपराह्न दो बजे से रात दस बजे तक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम, अनुमंडल कार्यालय के सहायक नितेश कुमार सिन्हा, अनुसेवक अशोक कुमार, रात दस बजे से सुबह छह बजे तक जेई नंदकिशोर प्रसाद, राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार, अनुसेवक भोला ठाकुर एवं 25 अक्टूबर को सुबह छह बजे से अपराह्न दो बजे तक प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रामेश्वर राम, रोजगार सेवक गुलाब पासवान, अनुसेवक सुग्रीव प्रसाद, अपराह्न दो बजे से रात दस बजे तक प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डा. रामाशंकर प्रसाद, सहायक नगर पंचायत के लेखा लिपिक अमित कुमार व अनुसेवक अशोक कुमार के नाम शामिल है। एसडीओ ने कहा है कि नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी बीडीओ व थाना प्रभारी से संपर्क स्थापित कर खैरियत प्रतिवेदन प्राप्त कर पंजी में प्रतिवेदन अंकित कर जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को नियंत्रण कक्ष में संधारित उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति दर्ज कर दिये गये निर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी