साफ-सफाई रखकर ही डेंगू व चिकुनगुनियां पर होगा नियंत्रण : सिविल सर्जन

संवाद सहयोगी गढ़वा राष्ट्रीय वैक्टीरियाजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को सिविल सर्जन ने समीक्षा बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:18 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:18 PM (IST)
साफ-सफाई रखकर ही डेंगू व चिकुनगुनियां पर होगा नियंत्रण : सिविल सर्जन
साफ-सफाई रखकर ही डेंगू व चिकुनगुनियां पर होगा नियंत्रण : सिविल सर्जन

संवाद सहयोगी, गढ़वा : राष्ट्रीय वैक्टीरियाजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर परिषद के वार्ड पार्षद, सिटी मैनेजर भी शामिल हुए। मौके पर सिविल सर्जन डा कमलेश कुमार ने कहा कि डेंगू व चिकुनगुनियां जैसी बीमारियों को साफ-सफाई रखकर ही नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग समन्वय बनाकर कार्य करे तो इन बीमारियों पर आसानी से नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग हरसंभव सहयोग करने को तैयार है। बैठक में जिला मलेरिया सलाहकार अरविद कुमार द्विवेदी ने डेंगू व चिकुनगुनियां के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में टायर-पंक्चर दुकानों के बाहर पुराने टायर रखा रहता है। बारिश होने पर टायरों में पानी जमा हो जाता है। इसी तरह कई लोग अपने घरों के आसपास अनावश्यक रुप से जल जमाव करते हैं। इन सभी कारणों से मच्छर उत्पन्न होते हैं, जो डेंगू व चिकुनगुनियां जैसी बीमारियों के कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए फागिग किया जाता है, लेकिन उसमें सही तकनीक नहीं अपनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग फागिग के लिए तकनीकी सहायता देने को तैयार है। बैठक में उपस्थित नगर परिषद के सिटी मैनेजर रंजन पांडेय ने वार्डों में सफाई के लिए स्वास्थ्य विभाग से तकनीकी सहायता लेने तथा बीमारियों के नियंत्रण के लिए हरसंभव सहयोग करने पर सहमति जताई। बैठक में अनावश्यक रुप से जल जमाव करने वालों के विरुद्ध भविष्य में जुर्माना लगाने जैसी कड़ी कार्रवाई पर भी चर्चा हुई। मौके पर सविता देवी, कृष्णा केशरी, रेणु देवी, अंजू देवी, आलोक रंजन, मुकेश कुमार गुप्ता समेत कई अन्य वार्ड पार्षद उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी