शहर में चला वाहन चेकिग अभियान

संवाद सहयोगी गढ़वा सदर थाना पुलिस द्वारा शहर में एनटी क्राइम के तहत मंगलवार को शहर में जांच अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 06:29 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 06:29 PM (IST)
शहर में चला वाहन चेकिग अभियान
शहर में चला वाहन चेकिग अभियान

संवाद सहयोगी, गढ़वा : सदर थाना पुलिस द्वारा शहर में एनटी क्राइम के तहत मंगलवार को शहर में वाहन जांच अभियान चलाया गया। शहर के पिपराकला बैंक के पास वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिग अभियान के दौरान 15 वाहन को पकड़ा गया। इसके बाद वाहन की कागजात की जांच की गई। इसकी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि एनटी क्राइम के तहत शहर में वाहन चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चेकिग के दौरान दो दर्जन वाहन को पकड़ा गया है। पकड़े गये वाहन का कागजात की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि एनटी क्राइम के तहत लगातार वाहन चेकिग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन चेकिग के दौरान हेलमेट, मास्क व वाहन की कागजात की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी