प्रत्येक मंडल में किसानों की समस्या को ले भाजपा का धरना कल

संवाद सहयोगी गढ़वा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश भाजपा द्वारा आगामी 18 जून को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 06:48 PM (IST)
प्रत्येक मंडल में किसानों की समस्या को ले भाजपा का धरना कल
प्रत्येक मंडल में किसानों की समस्या को ले भाजपा का धरना कल

संवाद सहयोगी, गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश भाजपा द्वारा आगामी 18 जून को किसानों की समस्या को लेकर जिले के सभी मंडलों में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम सुबकह आठ बजे से दस बजे तक चलेगा। इसके लिए मंडलवार प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने दी। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या के समाधान के प्रति सरकार लापरवाह है। जिसके कारण किसानों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरना में धान की खरीद अभी तक नहीं होने, मानसून का आगमन होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने आदि समस्याओं को उठाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए बनाए गए मंडलवार प्रभारी में गढ़वा नगर मंडल का कैलाश कश्यप ,गढ़वा ग्रामीण का रितेश चौबे ,सगमा का रघुराज पांडे ,मझिआंव नगर का ओमप्रकाश तिवारी ,मझिआंव ग्रामीण का भोला चंद्रवंशी , गोवावल का हरेंद्र दुबे ,मेराल उत्तरी का संजय भगत ,डंडई का राजीव रंजन तिवारी, रंका उतरी का मुरली श्याम सोनी, रंका दक्षिणी का सुरेंद्र विश्वकर्मा, खरौंधी का उमेंद्र यादव ,रमना का विकास स्वदेशी ,गढ़वा ग्रामीण का रिकू तिवारी ,श्री बंशीधर नगर का संजय यादव ,भवनाथपुर का बबलू पटवा, हरिहरपुर का सूर्यदेव सिंह, बड़गढ़ का ठाकुर प्रसाद महतो, रमकंडा का मुरारी यादव, कांडी का प्रेमानंद त्रिपाठी ,बरडीहा मुन्ना तिवारी ,भंडारिया उत्तम पांडे, डंडा रितेश चौबे ,बिशनपुरा ओम प्रकाश गुप्ता ,श्री बंशीधर नगर ग्रामीण लवली आनंद ,धुरकी राजेश जायसवाल, चिनिया रामसकल करवा ,केतार का प्रभारी मनोज पहाड़िया को बनाया गया है। पूरे जिले में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिनिधि, पूर्व प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिसमें श्री बंशीधर नगर मंडल में सांसद विष्णु दयाल राम ,माझिआंव में विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, भवनाथपुर मंडल में विधायक भानु प्रताप शाही , मेराल मंडल में पूर्व भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ,गढ़वा नगर मंडल में राष्ट्रीय कार्यसमिति अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य जवाहर पासवान , प्रदेश के पूर्व महामंत्री बालमुकुंद सहाय चिनियां मंडल में, शारदा महेश प्रताप देव नगर बंशीधर ग्रामीण मंडल में , लातेहार के जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा भंडरिया में ,भोला चंद्रवंशी कांडी मंडल में उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी