ेविभिन्न दलों के 386 लोग गिरफ्तार, भारत बंद का आंशिक असर

संवाद सहयोगी गढ़वा कृषि बिल के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आहूत भारत बंद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:15 PM (IST)
ेविभिन्न दलों के 386 लोग गिरफ्तार, भारत बंद का आंशिक असर
ेविभिन्न दलों के 386 लोग गिरफ्तार, भारत बंद का आंशिक असर

संवाद सहयोगी, गढ़वा : कृषि बिल के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आहूत भारत बंद का जिले में आंशिक असर देखने को मिला। बंद के बावजूद सामान्य दिनों की तरह दुकानें खुली रहीं, स्कूल कॉलेजों का भी संचालन हुआ। हालांकि लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन नहीं हुआ मगर जिला स्तर पर वाहनों का परिचालन सामान्य रहा। सुबह 9 बजे विभिन्न दलों से जुड़े लोग अपनी अपनी पार्टी के झंडे व बैनर के साथ सड़क पर उतरे। उनके द्वारा मुख्य सड़क पर बड़े वाहनों को खड़ा करा दिया गया। जिससे वाहनों का परिचालन ठप हो गया। मगर थाना प्रभारी कृष्णा कुमार के प्रयास से बड़े वाहनों को किनारे कर छोटे वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया। विरोध प्रदर्शन में झामुमो, कांग्रेस, राजद, भाकपा माले, बहुजन समाज पार्टी आदि दलों के नेता शामिल हुए तथा केंद्र सरकार की नीति के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जिला मुख्यालय के रंका मोड़, मुख्य पथ, कचहरी रोड, टंडवा समेत विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किए जाने के कारण लगभग तीन घंटे बारह बजे तक गहमागहमी की स्थिति रही तथा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी सड़क किनारे बैठकर नारेबाजी करते रहे। इसके बाद पुलिस द्वारा इन्हें गिरफ्तार किए जाने व थाना ले जाने के बाद सड़क जाम हटा दिया गया तथा वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया। जिले में विभिन्न दलों के कुल 386 लोगों ने गिरफ्तारी दी। जिसमें गढ़वा जिला मुख्यालय में 237, श्री बंशीधर नगर में 124 तथा मझिआंव में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वालों में झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, मनोज ठाकुर, अशर्फी राम, अतहर अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविद तूफानी, श्रीकांत तिवारी, बसपा नेता वीरेंद्र साव, सुनील गौतम, राजद नेता फरीद खां, भाकपा माले नेता कालीचरण महतो, सुषमा मेहता आदि के नाम शामिल हैं। इस दौरान एसडीपीओ अवध कुमार यादव, गढ़वा अंचलाधिकारी कुमार मयंक भूषण, थाना प्रभारी कृष्णा कुमार आदि डयूटी पर तैनात रहे। उन्होंने प्रदर्शकारियों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया।

chat bot
आपका साथी