अभिषेक ने जागरूकता अभियान चला किया मास्क का वितरण

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) दिनों-दिन राज्य में बढ़ते कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभ्भियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:42 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:42 PM (IST)
अभिषेक ने जागरूकता अभियान चला किया मास्क का वितरण
अभिषेक ने जागरूकता अभियान चला किया मास्क का वितरण

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): दिनों-दिन राज्य में बढ़ते कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए गुरुवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे ने ब्लॉक मोड़ व भवनाथपुर मोड़ पर बगैर मास्क लगाए पांव पैदल व विभिन्न वाहनों से चल रहे लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। दोनों स्थानों पर कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों के बीच मास्क का वितरण कर अभिषेक कुमार चौबे ने अनुरोध किया कि आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। अभिषेक ने कहा कि दूसरे लहर का कोविड-19 पिछली बार की अपेक्षा कई गुना अधिक खतरनाक है। इससे बचने के लिए सभी लोग मास्क का प्रयोग व शारीरिक दूरी का पालन अवश्य करें। राज्य में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिनमें कोरोना का लक्षण महसूस हो वे बिना डरे तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर कोविड-19 का जांच कराएं। वैसे व्यक्ति जो 45 वर्ष से ऊपर के हैं और अभी तक कोविड-19 रोधी टीका नहीं लिए हैं वैसे लोग अभिलंब टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोविड-19 का टीका अवश्य लगवाएं। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है। इसमें कोई साइड इफेक्ट नहीं है। स्वयं व स्वजनों के बचाव के लिए कोविड-19 का टीका जरूर लगवाएं। टीका लगाने के बाद भी कोविड-19 से बचने के लिए सावधानी बरतें। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग व शारीरिक दूरी का पालन अवश्य करें। अपने हाथ को बार-बर साबुन या हैंड वॉश से साफ करें तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें। मौके पर प्रगति किशोर युवा मंडल के सचिव उज्जवल विश्वकर्मा, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बिरसा मुंडा युवा मंडल पाल्हे कला के अध्यक्ष राजीव राजीव रंजन पासवान, अंकित तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी