मछली पालन के लिए ग्रामीणों को करें प्रोत्साहित : एसडीओ

संवाद सूत्र श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) अनुमंडल कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी जयव‌र्द्धन कुमार ने मछली पालन कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:15 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:09 AM (IST)
मछली पालन के लिए ग्रामीणों को करें प्रोत्साहित : एसडीओ
मछली पालन के लिए ग्रामीणों को करें प्रोत्साहित : एसडीओ

संवाद सूत्र, श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) : अनुमंडल कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी जयव‌र्द्धन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, वन विभाग व सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। इसमें अनुमंडल पदाधिकारी ने क्रमवार सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा किया। मत्स्य विभाग के समीक्षा के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी से विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लिया। जिला मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में 8 मत्स्य जीवी सहयोग समिति है। लेकिन वर्तमान में कोई भी समिति कार्य नहीं कर रही है। एसडीओ ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को सहयोग समिति के साथ बैठक कर मत्स्य पालन के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने व अनुमंडल क्षेत्र के सभी जलाशयों में दस-दस लाभुक समिति बनाकर जलाशयों का बंदोबस्ती कर मत्स्य पालन कराने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कृषि तथा सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान पूर्व के वर्ष में धान क्रय के लक्ष्य को इस वर्ष दो सौ प्रतिशत अधिक किसानों का निबंधन कराने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान सभी प्रखंडों में पैक्स की कमी के कारण किसानों को समुचित लाभ नहीं मिलने पर प्रत्येक तीन पंचायत में एक पैक्स बनाने पर सहमति जताया। सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को बैठक कर कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया। वन विभाग के समीक्षा के दौरान प्रखंडों में एक-एक नर्सरी खोलने का प्रस्ताव बनाकर डीसी तथा वन क्षेत्र पदाधिकारी को भेजने का निर्णय लिया गया। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के कृषि, मत्स्य व सहकारिता पदाधिकारी व वन विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी