अर्चिता डे एवं बी रचिता बनीं स्टेट चैंपियन

जागरण संवाददाता गढ़वा गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में शहर के नवादा मोड़ स्ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:28 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:28 PM (IST)
अर्चिता डे एवं बी रचिता बनीं स्टेट चैंपियन
अर्चिता डे एवं बी रचिता बनीं स्टेट चैंपियन

जागरण संवाददाता, गढ़वा:

गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में खेले जा रहे 21वीं झारखंड राज्य अंतर जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में रविवार को खेले गए अंडर 13 आयु वर्ग में ईस्ट सिंहभूम की अर्चिता डे ने गढ़वा की अंजली कुमारी को रोमांचक मुकाबले में हराकर स्टेट चैंपियन बनी। वहीं अंडर 13 बालक वर्ग में ईस्ट सिंहभूम के तोमिल महतो ने वहीं के अरुणव साहा को, बालिका वर्ग अंडर-17 आयु वर्ग में ईस्ट सिंहभूम की बी रचिता ने गढ़वा की आयुषी कुमारी पांडेय को तथा अंडर 17 वर्ग के बालक वर्ग में रांची के शत्रुंजय चक्रवर्ती ने गढ़वा के नीतीश कुमार मेहता को हराकर झारखंड चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। अंडर 13 बालिका वर्ग में तृतीय स्थान पर ईस्ट सिंहभूम की आध्या चौहान, स्वस्तिका शुक्ला, बालक वर्ग 13 में गढ़वा के हर्षित कुमार पांडेय एवं हजारीबाग के मुकुंद बादल संयुक्त रूप से रहे। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में ईस्ट सिंहभूम की अनुष्का एवं समृद्धि श्रद्धा तथा अंडर 17 आयु में बालक वर्ग में गढ़वा के अनिमेष कुमार पांडेय एवं अमर कुमार ठाकुर ने झारखंड राज्य स्टेट चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 15 आयु बालक वर्ग में गढ़वा के नीतीश कुमार मेहता ने अनिमेष कुमार पांडेय को हराकर तथा गढ़वा के अनिल कुमार मेहता ने ईस्ट सिंहभूम के सोमिल महतो को हराकर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। बालिका वर्ग के 15 आयु वर्ग में गढ़वा की अंजलि ने ईस्ट सिंहभूम की आध्या को हराकर तथा ईस्ट सिंहभूम की अर्चिता डे ने जानवी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि अंडर-19 आयु वर्ग के बालक वर्ग में रांची के शत्रुंजय चक्रवर्ती ने रांची के दिनेश सिलवम को, ईस्ट सिंहभूम के करण राज ने गढ़वा के अमन कुमार को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं बालिका वर्ग में ईस्ट सिंहभूम की सानिया बनर्जी ने गढ़वा की आयुषी कुमारी पांडेय को, रांची की सुहानी शर्मा ने ईस्ट सिंहभूम के बी रक्षिता को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच के विजेता एवं उप विजेता के बीच प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश्वर मणि ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। आपके खेल में तकनीकी कमी है जिसे सुधारने की आवश्यकता है। टेबल टेनिस खेल आंख और कलाई के सहारे खेला जाता है, अगर इस क्षेत्र में आपको बेहतर करना है तो आपको अपनी कलाई को मजबूत और लचीला बनाने की आवश्यकता है और यह काम पूरा तभी होगा जब योगा प्रणायाम के साथ-साथ हाथों का एक्सरसाइज करें। जिससे आपकी कलाई मजबूत हो और इसके मूव करने में सहूलियत हो। उन्होंने कहा कि अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। अभिभावक का आशीर्वाद और आपकी मेहनत आपको सफलता अवश्य दिलाएगी। इस मौके पर संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, झारखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष जय कुमार सिन्हा, झारखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजेश मोहन ठाकुर, गढ़वा जिला टेबल टेनिस अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, सचिव आनंद कुमार सिन्हा, रामगढ़ जिला के सचिव राकेश मिश्रा, पलामू के सचिव नवनीत सुंदरम, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, अशोक कुमार दुबे, संजय सोनी, सह सचिव प्रिस सोनी, मुजीबुदिन खान, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, सुशील केशरी, अमोद कुमार पांडेय, अजय कुमार ठाकुर, अयोध्या ठाकुर, अभय दुबे, प्रवीण मिश्रा, ललन सोनी, अशोक विश्वकर्मा, दीपक सोनी, डॉक्टर अशोक सोनी, अशोक दुबे, नंद कुमार गुप्ता, मनोज केशरी, विनोद कमलापुरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी