सांस्कृतिक व राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ें युवा

जागरण संवाददाता दुमका झारखंड मुक्ति मोर्चा की छात्र इकाई झारखंड छात्र मोर्चा का जिला सम्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:54 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:54 PM (IST)
सांस्कृतिक व राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ें युवा
सांस्कृतिक व राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ें युवा

जागरण संवाददाता, दुमका : झारखंड मुक्ति मोर्चा की छात्र इकाई झारखंड छात्र मोर्चा का जिला सम्मेलन दुमका के सिदो-कान्हु इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को संपन्न हुई। झारखंड छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अमित महतो ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं। कहा कि युवा वर्ग खुद को सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक गतिविधियों के साथ जोड़कर अपने अंदर की प्रतिभा को निखारें।

छात्रा मोर्चा संगठन को धारदार बनाकर युवाओं के हक व अधिकार के लिए पहल करने की जरूरत है। छात्र मोर्चा के संघर्ष की बदौलत राज्य में झामुमो की सरकार बनी है। राज्य के लिए 40 वर्षों तक लड़कर प्राणों की आहुति देने वालों को याद रखने की जरूरत है। अपने प्राणों की आहुति शहीद सुनील महतो की आज पुण्यतिथि है जिसे छात्र मोर्चा मना रहा है। कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन की अगुवाई में सरकार बेहतर काम कर रही है। अमित महतो ने आश्वस्त करते हुए कहा कि झामुमो के घोषणा पत्र का एक-एक वायदा पूरा किया जाएगा।पार्टी के जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रो. डॉ.शम्स तबरेज खान, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता मो.अब्दुल सलाम अंसारी, झामुमो छात्र मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रो. सत्यम कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी, प्रखंड सचिव विजय मल्लाह युवा मोर्चा जिला सचिव कमीशन सोरेन ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सिद्धोर हांसदा ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय सदस्य राजीव बास्की, जिला अध्यक्ष केराप मुर्मू, विवेक कुमार, रज्जो तिवारी, प्रभु मर्शेल मुर्मू, सानू हांसदा, मुन्ना मंडल, श्याम सुंदर दास, सोना हेम्ब्रम, गोरेटी, अनिता किस्कु, नमिता सोरेन, सुनीता ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व सांसद शहीद स्व. सुनील महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में दुमका जिले के सभी महाविद्यालयों एवं तकनीकी महाविद्यालयों में अध्ययनरत समस्त छात्रावासों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी