डोभा में नहाने गई महिला की डूबने से मौत

संवाद सहयोगी बासुकीनाथ (दुमका) जरमुंडी के कुशमाहा पंचायत के ठाढ़ीपाथर गांव में रविवार को डोभा में नहाने गई महिला की डूबने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:31 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:31 PM (IST)
डोभा में नहाने गई महिला की डूबने से मौत
डोभा में नहाने गई महिला की डूबने से मौत

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका): जरमुंडी के कुशमाहा पंचायत के ठाढ़ीपाथर गांव में रविवार को नहाने गई एक महिला की डोभा में डूबने से मौत हो गई। मृतका केवली देवी है। सोमवार को मिली जानकारी के बाद पुलिस ठाढ़ीपाथर गांव पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। मृतका के स्वजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे, लेकिन कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से हुई बातचीत के बाद स्वजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। कृषि मंत्री ने स्वजनों को हर संभव सहायता करने का भी आश्वासन दिया। कृषि मंत्री ने जरमुंडी सीओ राजकुमार प्रसाद को निर्देश दिया कि पीड़ित स्वजनों को सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली हर संभव सहायता राशि यथाशीघ्र प्रदान की जाए। इधर मृत महिला केवली देवी के स्वजनों ने बताया कि वह गांव के समीप एक डोभा में नहाने गई थी। नहाने के क्रम में वह डोभा के गहरे पानी में डूब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन की गई। डोभा में खोजबीन करने पर उसका शव मिला। केवली देवी यहां ठाड़ीपाथर में अपने मायके में रह रही थी। उसकी शादी रामगढ़ प्रखंड के बाबूपुर गांव में हुई थी। उसकी एकमात्र पुत्री है, जिसकी शादी हो गई है। मामले को लेकर जरमुंडी पुलिस द्वारा यूडी केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। महिला सिपाही की बेटी का पुलिस ने दर्ज कराया बयान : मुफस्सिल थाना की पुलिस ने एसआइआरबी जवान दरिदगी की शिकार महिला सिपाही की नाबालिग बेटी का सोमवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विजय यादव के न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया। किशोरी ने प्राथमिकी में कहीं गई बातों का समर्थन किया। बताया कि शादी करने का प्रलोभन देकर जवान ने दुष्कर्म किया। जवान पहले से शादीशुदा है, इसका विरोध करने के बाद भी दुष्कर्म किया। गढ़वा जिला के भगवानाथपुर थाना क्षेत्र के बनसानी निवासी स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान निरंजन कोरवा पर लातेहार निवासी किशोरी की मां ने बेटी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रविवार को आरोपित जवान को जेल भेज दिया था।

chat bot
आपका साथी