पति से कहासुनी के बाद महिला ने लगा ली फांसी

जरमुंडी थाना क्षेत्र के ताराटीकर गांव के त्रिलोकी तत्वा की 25 वर्षीय पुत्री कविता देवी ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:19 PM (IST)
पति से कहासुनी के बाद महिला ने लगा ली फांसी
पति से कहासुनी के बाद महिला ने लगा ली फांसी

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: जरमुंडी थाना क्षेत्र के ताराटीकर गांव के त्रिलोकी तत्वा की 25 वर्षीय पुत्री कविता देवी ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मामले में पति के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

आत्महत्या की खबर मिलने पर जरमुंडी थाना के एएसआइ मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि कविता देवी की शादी जरमुंडी थाना क्षेत्र के हथनंगा गांव निवासी अजय तत्वा के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों का एक तीन वर्ष का बेटा भी था। गुरुवार की रात घरेलू कलह की वजह से परेशान होकर महिला ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। पूछताछ में पता चला है कि कुछ दिन पूर्व पति-पत्नी में किसी बात को लेकर काफी कहासुनी हुई थी। इसे लेकर महिला काफी तनाव में थी। रात में फिर कहासुनी होने पर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ और बताया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी