हर चौखट पर जाएंगे, रामत्व का प्रसार करेंगे

संवाद सहयोगी रामगढ़ (दुमका) अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 01:16 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 01:16 AM (IST)
हर चौखट पर जाएंगे, रामत्व का प्रसार करेंगे
हर चौखट पर जाएंगे, रामत्व का प्रसार करेंगे

संवाद सहयोगी, रामगढ़ (दुमका): अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने के लिए शनिवार को बालक मध्य विद्यालय के मैदान में कार्यशाला हुई। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अभियान के जिला कार्यकारिणी प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए देश भर से प्रत्येक राम भक्त से सहयोग लिया जाएगा। इसकी शुरुआत मकर संक्रांति से की गई है जो माघ पूर्णिमा तक जारी रहेगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर 12 करोड़ परिवार से संपर्क करेंगे। उन्हें राम जन्मभूमि से सीधे जोड़कर रामत्व का प्रसार करेंगे। देश के हर जाति, मंच, पंथ, संप्रदाय के लोगों के सहयोग से राम मंदिर एक राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा।

आरएसएस के विभाग सह कार्यवाह प्रमोद ने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आह्वान पर समग्र हिदू समाज भव्य राम मंदिर के निर्माण में भूमिका सुनिश्चित करे। प्रत्येक रामभक्त अपने साम‌र्थ्य से सहयोग करें। कार्यकर्ता को प्रखंड की हर चौखट तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि हिदू समाज राम मंदिर बनने के बाद अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगा। राम मंदिर निर्माण के बाद एक सशक्त भारत का उदय होगा जो एक महाशक्ति के रूप में विश्व के सामने खड़ा होगा और विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा। सहयोग के लिए 10, 100 एवं एक हजार रुपये का कूपन रखा गया है। दो हजार से ज्यादा सहयोग देने वाले को रसीद दी जाएगी। मौके पर जिला संयोजक संजय जी, प्रखंड के पालक संतोष जी, संघ के खंड कार्यवाह रमेश मुर्मू, मनोज पाण्डेय, सचिन कुशवाह, निरंजन मंडल, जयकांत मंडल, प्रसादी मांझी, सपन देहरी, राजीव कुमार गुप्ता, नलिन मंडल, रंजीव कुंवर, विनोद मंडल थे।

------------

रानीश्वर में धनसंग्रह अभियान शुरू

संवाद सहयोगी, रानीश्वर : राममंदिर निर्माण के लिए शनिवार को भाजपा का धनसंग्रह अभियान शुरू हुआ। रघुनाथपुर मोड़ स्थित बीनापनी क्लब परिसर के दुर्गा मंदिर से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति के प्रखंड इकाई के संयोजक बाबूलाल मोदी के नेतृत्व में धन संग्रह अभियान शुरू किया गया। चंदन चटर्जी ने बताया कि समिति के सदस्य घर घर जाकर बारह हजार परिवार से संपर्क कर सहयोग मांगेगे। 30 हजार रामभक्तों से व्यक्तिगत संपर्क किया जाएगा। यह अभियान फरवरी तक चलेगा। मौके पर रघुनाथ दत्त, समरेश पात्र, गुलशन कुमार, अंतानु चटर्जी, कानाई पाल, श्यामल धर, गौतम चौधरी, साटन दे, तारक धर, रघुवीर यादव, मिठुन गोस्वामी मौजूद थे ।

-------------

भाजपा ने बनाई 13 सदस्यों की टीम

जागरण संवाददाता, दुमका: रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति झारखंड प्रांत के सदस्य सह भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री प्रदीप वर्मा के निर्देश पर भाजपा ने मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए प्रखंड व नगर के 13 सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। शनिवार को जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने बताया कि मंदिर निर्माण समर्पण अभियान मेंसहयोग करने के लिए ही कमेटी का गठन किया गया है। टीम के सभी सदस्य गांव से लेकर प्रखंड तक सहयोग करने का कार्य करेंगे। टीम में गौरव कांत को जिला सदस्य, सुरेश मुर्मू जामा, परितोष सोरेन शिकारीपाड़ा, मुकेश अग्रवाल सदर प्रखंड, मनोज पांडेय रामगढ़, गौरीशंकर यादव मसलिया, पिटू अग्रवाल रानीश्वर, सतीश कुमार नगर, पिटू कुमार जरमुंडी, विवेकानंद राय काठीकुंड, बबलु मंडल गोपीकांदर, शैलेश राव बासुकीनाथ व जगदीश राय का सरैयाहाट का सदस्य बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी