मानदेय मिलेगा तभी खत्म होगा आंदोलन

संवाद सहयोगी बासुकीनाथ (दुमका) जरमुंडी प्रखंड स्थित नावाडीह दुर्गा मंदिर परिसर में झार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 01:04 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 01:04 AM (IST)
मानदेय मिलेगा तभी खत्म होगा आंदोलन
मानदेय मिलेगा तभी खत्म होगा आंदोलन

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका): जरमुंडी प्रखंड स्थित नावाडीह दुर्गा मंदिर परिसर में झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक विजय कुमार व सीजन हेंब्रम थे। संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक ने कहा कि जब तक पोषण सखियों को मानदेय नहीं मिल जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड इकाई का गठन किया गया। जिसमें बिटिया मुर्मू को प्रखंड अध्यक्ष, सरस्वती देवी व वीणा कुमारी को उपाध्यक्ष, आशा देवी को प्रखंड सचिव, कुंती देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सहित प्रखंड सलाहकार समिति सदस्य में सुमन देवी, रेखा देवी, ललिता देवी, स्टैंसिला मरांडी, मुनि किस्कू, सविता कुमारी, पकु मरांडी, सकोदी सोरेन, चंदा कुमारी, बिटिया किस्कू, आरती देवी, सरस्वती देवी को जोड़ा गया। शोभा देवी, रिकू कुमारी, रुक्मणि कुमारी, अनीता हांसदा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

------------

पेंशनर समाज के सम्मेलन की सफलता में जुटे सदस्य

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका): जरमुंडी प्रखंड स्थित यात्री शेड में बुधवार को पेंशनर समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक सोनेलाल हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 17 दिसंबर को पेंशन दिवस के अवसर पर शहर में होने वाले सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में सदस्य भाग लेंगे। वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर पेंशनर समाज के द्वारा कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए लोग व परिवार के सभी सदस्यों को जागरूक करेंगे। सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। अरुण पत्रलेख, सुमेश्वर मंडल, बाबूधन हांसदा, राजेंद्र प्रसाद पत्रलेख, दशरथ यादव, उर्मिला देवी, दामोदर मंडल, धाजु हांसदा, अमित रामदास, सोनेलाल हेंब्रम, दिलीप कुमार, मिलन पत्रलेख, आनंद प्रसाद झा सहित अन्य पेंशनर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी