दुमका में महिला के शव का आखिर क्यों होगा दोबारा अंतिम संस्कार

टोंगरा थाने की पुलिस ने शनिवार को सिद्धेश्वर नदी के तट पर मिला महिला के शव का दूसरी बार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 09:33 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 09:33 PM (IST)
दुमका में महिला के शव का आखिर क्यों होगा दोबारा अंतिम संस्कार
दुमका में महिला के शव का आखिर क्यों होगा दोबारा अंतिम संस्कार

टोंगरा थाने की पुलिस ने शनिवार को सिद्धेश्वर नदी के तट पर मिला महिला के शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम कराया। डाक्टर बताते है कि शव का पहले भी पोस्टमार्टम हुआ था, जिसके निशान शरीर पर थे। महिला की मौत जलने से होने का भी पता चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों ने शव को अंतिम संस्कार करते हुए बालू में दफना दिया होगा। संभवत:, लगातार बारिश की वजह से शव बालू से बाहर निकल आया होगा, जिस कारण पुलिस ने फिर से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा है।

शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने नदी तट से महिला का शव बरामद किया। सात से आठ दिन का होने की वजह से शव काफी सड़ चुका था। छानबीन में पुलिस को इसका पता नहीं चला कि शव का पहले भी पोस्टमार्टम हुआ है। पुलिस ने अज्ञात मानकर शव को मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि महिला की जलने से मौत हुई है। शव का दुमका छोड़कर दूसरे जिले में पोस्टमार्टम भी हुआ है। महिला की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को सुरक्षित रख दिया है। थाना प्रभारी नवल पासवान ने बताया कि महिला की मौत जलने से हुई है। शव खुले में मिला था, इसलिए पोस्टमार्टम जरूरी था। बताया कि स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया होगा। लगातार पानी बरसने की वजह से बालू में दबा शव बाहर आ गया। तीन दिन तक शव की शिनाख्त नहीं होती है तो फिर से अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी