आंधी पानी के साथ गिरे ओले, सुहाना हुआ मौसम

एक तरह कोरोना की मार और ऊपर से तेज गर्मी की तपिश सह रहे लोगों के लिए बुधवार की शाम काफी सुखद रही। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश और कई प्रखंड में गिरे ओलों से मौसम सुहावना हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 08:19 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 08:19 PM (IST)
आंधी पानी के साथ गिरे ओले, सुहाना हुआ मौसम
आंधी पानी के साथ गिरे ओले, सुहाना हुआ मौसम

जागरण संवाददाता, दुमका: एक तरह कोरोना की मार और ऊपर से तेज गर्मी की तपिश सह रहे लोगों के लिए बुधवार की शाम काफी सुखद रही। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश और कई प्रखंड में गिरे ओलों से मौसम सुहावना हो गया। शाम करीब पांच बजे से तेज हवा चलने के साथ आसमान में बादल छाए रहे। करीब 10 मिनट के बाद तेज बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। शाम के बाद मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से परेशान लोगों ने एक दिन के लिए ही सही, लेकिन राहत जरूर महसूस की।

वहीं पत्ताबड़ी प्रखंड में भी तेज हवा के साथ ओले गिरने से लोगों को गर्मी निजात मिली। अचानक हुई बारिश की वजह से अब कयास लगाया जा रहा है कि आने वाले दिन में लोगों को बारिश का सुख मिल सकता है। बारिश से अधिकतम तापमान 34 से घटकर 28 डिग्री पर पहुंच गया है।

chat bot
आपका साथी