हादसे में अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की मौत

दुमका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य 22 वर्षीय नयन कुमार की रविवार देर शाम रानीश्वर के रघुनाथपुर गांव की समीप बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 07:14 AM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 07:14 AM (IST)
हादसे में अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की मौत
हादसे में अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की मौत

दुमका : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य 22 वर्षीय नयन कुमार की रविवार देर शाम रानीश्वर के रघुनाथपुर गांव की समीप बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक रघुनाथपुर का रहने वाला था। घर से कुछ पहले ही कोई बाइक सवार धक्का मारकर भाग गया। सदस्य की मौत के बाद अभाविप ने सोमवार को अपना होली मिलन समारोह कार्यक्रम स्थगित कर दिया। शाम तक सिउड़ी अस्पताल से उसका शव घर पहुंचा।

बताया गया कि नयन घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कसी बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गया। रात को ही उसे सिउड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करन नगर महामंत्री भी रह चुका है। हादसे की जानकारी पर सोमवार की शाम परिषद के सदस्यों ने घर जाकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। गोड्डा और दुमका के विभाग संयोजक सौरभ संथालिया ने बताया कि नयन के निधन से परिषद ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है। वह कार्य के प्रति जितने संवेदनशील थे। परिषद के किसी निर्देश को पहली प्राथमिकता मानते थे। उनके निधन की वजह से अभाविप ने सोमवार को प्रस्तावित होली मिलन समारोह स्थगित कर दिया।

chat bot
आपका साथी