हटिया में अनियंत्रित स्कार्पियो ने पांच को चपेट में लिया

थाना क्षेत्र के बंदरी गांव के हटिया परिसर में बुधवार को एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने पांच लोगों को रौंद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 07:48 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 07:48 PM (IST)
हटिया में अनियंत्रित स्कार्पियो ने पांच को चपेट में लिया
हटिया में अनियंत्रित स्कार्पियो ने पांच को चपेट में लिया

संवाद सहयोगी, सरैयाहाट: थाना क्षेत्र के बंदरी गांव के हटिया परिसर में बुधवार को एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने पांच लोगों को रौंद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति चिताजनक होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर रेफर कर दिया गया। घायलों में कारूडीह गांव निवासी 62 वर्षीय जागेश्वर दास, 60 वर्षीय अर्जुन मोहली, 55 वर्षीय सहगौरी देवी, 6 वर्षीय विक्की कुमार व बंदरी गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज मंडल शामिल हैं।

शराब के नशे में था युवक, चाबी डालकर स्टार्ट कर दी गाड़ी: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हटिया परिसर में कारूडीह गांव के चालक सह मालिक विजय दास की स्कार्पियो खड़ी थी। विजय शराब के नशे में धुत था। जैसे ही स्कार्पियो में चाबी डालकर उसने स्टार्ट किया, वाहन हटिया क्षेत्र में भागने लगा। इसमें करीब पांच लोग स्कॉर्पियो के चपेट में आने की वजह से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनुज कुमार यादव सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं स्कार्पियो का चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है।

chat bot
आपका साथी