शहर की खूबसूरती पर खर्च होंगे दो करोड़

विधायक बसंत सोरेन ने गुरुवार को डीसी चौक श्री अमड़ा चौक के सुंदरीकरण और दुधानी से रसिकपुर जाने वाले मार्ग की मरम्मत का शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:12 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:12 PM (IST)
शहर की खूबसूरती पर खर्च होंगे दो करोड़
शहर की खूबसूरती पर खर्च होंगे दो करोड़

विधायक बसंत सोरेन ने गुरुवार को डीसी चौक, श्री अमड़ा चौक के सुंदरीकरण और दुधानी से रसिकपुर जाने वाले मार्ग की मरम्मत का शिलान्यास किया। तीनों योजना पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

डीसी चौक में 60 लाख से राजकीय ग‌र्ल्स स्कूल से दुमका क्लब के तरफ पथ का चौड़ीकरण किया जाना है। विधायक ने कहा कि वर्तमान में वाहनों के आवागमन में डीसी चौक पर कुछ कठिनाइयां होती थी। पथ के चौड़ीकरण से समस्या का निदान हो जाएगा। डीसी चौक से बस स्टैंड जाने वाले पथ पर डिवाइडर बनेगा। इस पथ में वाहन कभी-कभी चौक से पहले ही गांधी मैदान की ओर जाने वाली पथ के तरफ मुड़ जाते हैं, जिस कारण से हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। डिवाइडर के बन जाने से वाहन गोल चक्कर से जाएंगे और दुर्घटना की संभावना भी कम हो जाएंगी। महत्वपूर्ण स्थलों को दर्शाने के लिए पथ पर दो गैन्ट्री लगाए जाएंगे। सड़क सुरक्षा के तहत डिवाइडर में डेलिनेटर, साइन बोर्ड, रोड मार्किंग एवं रोड स्टड्स आदि कार्य भी कराया जाएगा। विधायक ने करीब 59 लाख से दुधानी चौक से सिदो कान्हू महाविद्यालय वाया रसिकपुर पथ में विशेष मरम्मती कार्य का आधारशिला रखी। कहा कि वर्तमान में पथ में कुछ जगहों पर गडढे उभर आए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भरना अति आवश्यक हो गया था। पथ को आवागमन के लिए सुगम बनाया जाएगा। रात्रि के समय आवागमन को सुगम बनाने के लिए पूरी लंबाई में रोड मार्किंग तथा रोड स्टड्स लगाया जाएगा। मार्ग में पानी का जमाव नहीं हो, इसके लिए क्रास ड्रेन बनाया जाएगा। श्रीअमड़ा में करीब 85 लाख से फूलो झानो चौक के जंक्शन सुधार कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा कि पथ को चारों ओर से चौड़ा किया जाएगा। क्षतिग्रस्त गैंट्री की मरम्मत भी की जाएगी। ताकि, पथ से जुड़ने वाले महत्वपूर्ण स्थलों को यात्रियों के लिए दर्शाया जा सके। यात्रियों की सुविधा के लिए रोड मार्किंग, रोड स्टड्स व साइन बोर्ड आदि लगेगा। मौके पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, जिप अध्यक्ष जायस बेसरा, एसपी अंबर लकड़ा, डीडीसी संजय कुमार सिंह, एसडीओ महेश्वर महतो, डीएसपी विजय कुमार, एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी व उमाशंकर चौबे आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी