तमिलनाडु और ओडिशा से आए ईसाई धर्म प्रचारक दुमका में पकड़े गए

conversion in dumka. झारखंड के दुमका में दो ईसाई धर्म प्रचारकों को रामगढ़ पुलिस के हवाले किया गया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 01:44 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 01:44 PM (IST)
तमिलनाडु और ओडिशा से आए ईसाई धर्म प्रचारक दुमका में पकड़े गए
तमिलनाडु और ओडिशा से आए ईसाई धर्म प्रचारक दुमका में पकड़े गए

दुमका, जागरण संवाददाता। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने के आरोप में सोमवार को दुमका जिले (झारखंड) के सिंदूरिया एवं मंडलचक गांव से दो ईसाई धर्म प्रचारक रमन उर्फ फिलोमन और सुरेंद्र प्रधान पकड़े गए। फिलोमन तमिलनाडु और सुरेंद्र ओडिशा के रहने वाले हैं।

ग्रामीणों के साथ मिल कर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उन्हें पकड़ा है। ईसाई धर्म प्रचारकों को रामगढ़ पुलिस के हवाले किया गया है। ग्रामीणों ने दोनों के खिलाफ पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस पहले दोनों से पूछताछ करेगी। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की सुबह मंडलचक गांव में ये दोनों कुछ लोगों से मिल कर धर्म परिवर्तन की सलाह दे रहे थे।

 

पूछताछ करने पर मामला खुला और ग्रामीणों ने इन्हें पकड़ लिया। दोनों ने बताया कि वे लोग यूथ मिशनरी मूवमेंट नामक संस्था के जरिये आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराते हैं।

कुछ ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस इस मसले की गंभीरता से जांच कर रही है।

-किशोर कौशल, एसपी, दुमका।

chat bot
आपका साथी