संत रविदास और चंद्रशेखर आजाद को किया नमन

संत रविदास की जयंती और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर लोगों ने शनिवार को दोनों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। ग्रामीण इलाकों में संत की जयंती मनाई गई। रामगढ़ में ग्रामीणों ने प्रभातफेरी निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:30 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:30 PM (IST)
संत रविदास और चंद्रशेखर आजाद को किया नमन
संत रविदास और चंद्रशेखर आजाद को किया नमन

जागरण संवाददाता, दुमका: संत रविदास की जयंती और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर लोगों ने शनिवार को दोनों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। ग्रामीण इलाकों में संत की जयंती मनाई गई। रामगढ़ में ग्रामीणों ने प्रभातफेरी निकाली।

पटेल सेवा संघ व शहीद सरदार भागवत राउत विचार मंच के सदस्यों ने कहा कि 14वीं सदी के भक्ति युग में काशी के मंडुआडीह गांव में रघु व करमाबाई के बेटे के रूप में जन्म लेने वाले संत रविदास ने भले ही चर्मकारी के पैतृक व्यवसाय को चुना हो, पर अपनी रचनाओं से जिस समाज की नींव रखी, वह वाकई अद्भुाुत है। वहीं क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर भी माल्यार्पण किया गया। मौके पर संदीप कुमार जय, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल, संथाल परगना पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के संरक्षक राधेश्याम वर्मा, अशोक कुमार राउत, अमरेंद्र कुमार वर्मा, राजेश कुमार राउत, विभीषण मंडल व लक्ष्मण यादव आदि ने दोनों महापुरुषों के तैल्यचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

---------------

चोरडीहा में संत रविदास की मनी जयंती

संस, बासुकीनाथ: जरमुंडी प्रखंड की सहारा पंचायत के दोमुहानी गांव व अंबेडकर नगर चोरडीहा गांव में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। दोमुहानी गांव में अरविद दास एवं अंबेडकर नगर चोरडीहा में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष निरंजन दास की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। दोमुहानी में संजय असंगा ने तस्वीर पर फूल व दीप जला कर पूजा अर्चना की। मौके पर मनोज दास, मोहन दास, अजय, उदित आनंद, अजित, शाक्षी, सोनी, श्रीदेवी, अमावती देवी, आशा देवी, सुकमा देवी, काजल कुमारी व अन्य मौजूद थे।

-----------

जयंती पर निकाली प्रभातफेरी

संस, रामगढ़: संत रविदास जयंती पर डुमरजोर कांजो के ग्रामीणों ने प्रभात फेरी निकाली। ग्रामीणों ने डुमरजोर कांजो से सेजनापहाड़ी, तालझारनी, सिमरा, कांजो, रोलडीह समेत अन्य गांव का भ्रमण किया। ग्रामीण अजय कुमार दास ने बताया कि प्रतिवर्ष डुमरजोर में संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। यहां के सैकड़ों लोग गंगा में स्नान कर सार्वजनिक जगह पर संत रविदास की प्रतिमा रखकर पूजा-अर्चना करते हैं। पूजा-अर्चना के बाद संत रविदास की जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया।

chat bot
आपका साथी