हर किसी के लिए प्रेरणास्त्रोत थे धीरेन दा: डीआइजी

इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को विभिन्न खेलकूद संघ के सदस्यों ने वरीय अधिवक्ता सह कुशल खेल प्रशासक स्वर्गीय धीरेंद्र नाथ दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:40 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:40 PM (IST)
हर किसी के लिए प्रेरणास्त्रोत थे धीरेन दा: डीआइजी
हर किसी के लिए प्रेरणास्त्रोत थे धीरेन दा: डीआइजी

जागरण संवाददाता, दुमका: इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को विभिन्न खेलकूद संघ के सदस्यों ने वरीय अधिवक्ता सह कुशल खेल प्रशासक स्वर्गीय धीरेंद्र नाथ दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

डीआइजी सुदर्शन मंडल ने कहा कि धीरेन ने अपने कार्य की बदौलत लोगों के दिल में जगह बनाई। खेल जगत में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। हर किसी के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। धीरेन का जन्म वर्ष 1945 में दुमका में हुआ। सारी पढ़ाई दुमका से करने के साथ पटना के लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की। इसके बाद दुमका व्यवहार न्यायालय में आजीवन मजलूमों को न्याय दिलाने में महती भूमिका अदा की। बचपन से ही खेलकूद में बहुत रुचि थी। फुटबॉल उनका प्रिय खेल था। कई वर्षों तक जिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वे मेलोनी फुटबॉल क्लब के वो सक्रिय सदस्य थे। उन्हीं के प्रयास से 1985 में पहली बार दुमका जिला फुटबॉल संघ का गठन हुआ। जिला खेलकूद संघ के संविधान का निर्माण उन्हीं के प्रयास से हुआ। वे बिहार ओलंपिक संघ, जिला बाडी बिल्डिग, एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष सहित जिला खेलकूद व जिला बैडमिटन संघ के सचिव पद पर रहे। उन्होंने जिले में कई बार अंतर जिला व राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता कराई। महिलाओं को खेलकूद क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए महिला फुटबॉल व बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन कराया।

श्रद्धांजलि सभा में एएसपी अभियान आरसी मिश्रा, डीएसपी विजय कुमार, बीबी गुहा, मलय दास, उमाशंकर चौबे, दीपक झा, निमाय कांत झा, हैदर हुसैन, सौरभ दास, वरुण कुमार, जयराम शर्मा, ज्ञानप्रकाश ठाकुर, कुमार नवनीत, मुकेश कुमार, सुमन कुमार आदि ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी