बारिश में गिरा विधवा का घर

जरमुंडी प्रखंड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत चोरडीहा गांव निवासी फुलिया देवी का कचा मकान मूसलधार बारिश की भेंट चढ़ गया। घर गिरने के बाद परिवार के लिए सिर छुपाने की जगह नहीं बची है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 05:25 PM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 05:13 AM (IST)
बारिश में गिरा विधवा का घर
बारिश में गिरा विधवा का घर

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ:

जरमुंडी प्रखंड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत चोरडीहा गांव निवासी फुलिया देवी का कच्चा मकान मूसलधार बारिश की भेंट चढ़ गया। घर गिरने के बाद परिवार के लिए सिर छुपाने की जगह नहीं बची है। बरसात ने फुलिया देवी का आशियाना छीनकर उसे बेघर बना दिया है। फुलिया देवी ने अपने गिरे हुए घर को दिखाते हुए बताया कि पति की मृत्यु के बाद उसे इसी एक कमरे के कच्चे मकान का सहारा था। कच्चे मकान में रहना खाना होता था और यहीं वह अपनी बकरी और गाय को भी साथ रखती थी। मूसलाधार बारिश ने मिट्टी के जर्जर हो चुके मकान को निगल लिया। अब तो मवेशी भी खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। इस संदर्भ में पीड़िता ने प्रखंड प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी