बारिश से जिले की सड़कें हुई जलमग्न

जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण आमजन परेशान है। शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक कार्यालय के समीप गांधी मैदान के पास बरगद का पेड़ तेज हवा के झोंका से पास में खड़ी सूमो पर गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इलाके में हटिया लगता है। जिस कारण काफी भीड़ होती है। सूमो मालिक बृज किशोर कुमार ने बताया कि कार्यालय के समीप गाड़ी खड़ी कर हटिया करने गया था। लौट कर आया तो देखा कि मेरी गाड़ी के उपर पेड़ गिरा पड़ा था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 06:24 AM (IST)
बारिश से जिले की सड़कें हुई जलमग्न
बारिश से जिले की सड़कें हुई जलमग्न

जागरण संवाददाता, दुमका : जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण आमजन परेशान है। शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक कार्यालय के समीप गांधी मैदान के पास बरगद का पेड़ तेज हवा के झोंका से पास में खड़ी सूमो पर गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को इलाके में हटिया लगता है। जिस कारण काफी भीड़ होती है। सूमो मालिक बृज किशोर कुमार ने बताया कि कार्यालय के समीप गाड़ी खड़ी कर हटिया करने गया था। लौट कर आया तो देखा कि मेरी गाड़ी के उपर पेड़ गिरा पड़ा था। जिस कारण गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। सदर प्रखंड कार्यालय के समीप पानी भरने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। मसलिया में भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

वहीं दुधानी से रसिकपुर जानेवाली सड़क में जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हो बारिश के कारण मसलिया में पानी की वजह से लोग घरों में कैद रहे। दुकान तो खुली लेकिन खरीददारों का ठिकाना नहीं था। गांव में रहने वालों को इस बारिश की वजह से घर गिरने का भी डर सता रहा है। गोलबंधा निवासी सुरेश मुर्मू का कहना था कि बारिश थमने के बाद धूप निकलने पर मिटटी के घर को अधिक खतरा होता है। हर समय घर गिरने का डर सताता है।

chat bot
आपका साथी