पार्टी कार्यालय में जनता की समस्याओं का होगा समाधान

झामुमो युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन ने कहा कि पार्टी कार्यालय जनता की मांग पर खोला गया है। पार्टी कार्यालय में जनता की फरियाद का समाधान होगा। शुक्रवार को कड़हरबिल में पार्टी कार्यालय का उदघाटन केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:17 AM (IST)
पार्टी कार्यालय में जनता की समस्याओं का होगा समाधान
पार्टी कार्यालय में जनता की समस्याओं का होगा समाधान

जागरण संवाददाता, दुमका: झामुमो युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन ने कहा कि पार्टी कार्यालय जनता की मांग पर खोला गया है। पार्टी कार्यालय में जनता की फरियाद का समाधान होगा। शुक्रवार को कड़हरबिल में पार्टी कार्यालय का उदघाटन केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर बसंत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोरोना काल नहीं होता तो छह महीने के कार्यकाल में राज्य के मुखिया पार्टी एजेंडा के मुताबिक बहुत कार्य कर देते। लेकिन यह भी सही है कि यह काल गुजरेगा और जनता की कल्पना के मुताबिक यहां विकास होगा। दुमका उप चुनाव में टिकट के सवाल पर कहा कि यह तो पार्टी का मसला है। जहां तक चुनाव की तैयारी की बात है तो झामुमो चुनाव के समय नहीं, वह हमेशा तैयारी में ही रहती है। मौके पर जिप उपाध्यक्ष असीम मंडल, सचिव शिव बास्की, प्रखंड अध्यक्ष मो. सिरोजुद्दीन अंसारी, अमरेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी