मारपीट का आरोपी निकला पॉजिटिव

मारपीट के आरोप में गिरफ्तार आरोपित की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मसलिया थाना की पुलिस में शनिवार को हड़कंप मच गया। आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल जाने से पहले उसकी कोरोना जांच कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Aug 2020 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 06:24 AM (IST)
मारपीट का आरोपी निकला पॉजिटिव
मारपीट का आरोपी निकला पॉजिटिव

संवाद सहयोगी, मसलिया : मारपीट के आरोप में गिरफ्तार आरोपित की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मसलिया थाना की पुलिस में शनिवार को हड़कंप मच गया। आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल जाने से पहले उसकी कोरोना जांच कराई गई। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पकड़ने वाले पुलिस कर्मी दहशत में है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बांसजोरा गांव के एक युवक ने पांच माह पहले गांव के लोगों के साथ मारपीट की थी। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ कर जेल भेजने से पहले कोरोना जांच कराई गई। कोविड अस्पताल में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पकड़ने गए सभी पुलिस कर्मी में दहशत में हैं। अब आरोपी के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी