तेजस्वी यादव ने भोलेनाथ से लगाई फरियाद

बिहार के नेता प्रतिपक्ष राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व पूर्व विधायक संजय यादव के साथ बाबा बासुकीनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली और अमन-चैन की प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:37 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:37 PM (IST)
तेजस्वी यादव ने भोलेनाथ से लगाई फरियाद
तेजस्वी यादव ने भोलेनाथ से लगाई फरियाद

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: बिहार के नेता प्रतिपक्ष राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व पूर्व विधायक संजय यादव के साथ बाबा बासुकीनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली और अमन-चैन की प्रार्थना की। भोलेनाथ से अपने पिता लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ जीवन व जेल से जल्द रिहाई की कामना की। पंडित विश्वंभर पत्रलेख, दयानंद झा, अजय पांडेय सहित पांच सदस्यीय पंडितों ने उन्हें विशेष पूजा-अर्चना कराई। तेजस्वी यादव देवघर से बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे।

मौके पर जरमुंडी एसडीपीओ उमेश सिंह, जरमुंडी थाना प्रभारी अतिन कुमार, जरमुंडी थाना के पुलिस पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष अमरेंद्र यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, कुंदन पत्रलेख, प्रो. मनोज अंबष्ठ, जितेश कुमार दास, प्रमोद पंडित, राम सुंदर पंडित, नपं के उपाध्यक्ष अमित साह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी