स्कूलों की समय सारिणी के विरोध में शिक्षक संघ गोलबंद

प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में शनिवार को शिक्षक समन्वय समिति की बैठक श्याम किशोर सिंह गांधी की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:59 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:59 PM (IST)
स्कूलों की समय सारिणी के विरोध में  शिक्षक संघ गोलबंद
स्कूलों की समय सारिणी के विरोध में शिक्षक संघ गोलबंद

प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में शनिवार को शिक्षक समन्वय समिति की बैठक श्याम किशोर सिंह गांधी की अध्यक्षता मे हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार के स्तर से स्कूलों के संचालन के लिए जारी की गई नई अधिसूचना का विरोध किया जाएगा। बताते चलें कि नई अधिसूचना के तहत स्कूल संचालन की अवधि एक अप्रैल से 30 जून तक सुबह सात से दोपहर एक बजे तक करने का निर्णय लिया गया है। जबकि पूर्व में यह समय सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक तय था। वहीं, एक जुलाई से 31 अक्टूबर तक पूर्व में सुबह आठ से दिन के दो बजे तक स्कूलों का संचालन होता था, लेकिन नई व्यवस्था में सुबह नौ से तीन बजे तक स्कूलों का संचालन होगा। जबकि एक नवंबर से 31 मार्च तक भी अब स्कूल नौ से तीन बजे तक खुलेंगे जबकि पूर्व में इसके लिए यही मियाद तय थी। इस नई व्यवस्था पर आक्रोश जताते हुए श्याम किशोर ने कहा कि इस मामले में सभी शिक्षक संगठन एक मंच पर संगठित होकर इसका विरोध करेंगे। कहा कि शिक्षकों पर थोपा जाने वाला अनावश्यक आदेशों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर समन्वय समिति के सचिव काशीनाथ महतो ने सभी संगठनों को एकजुट होने का आह्वान किया। समन्वय समिति के उपाध्यक्ष आगस्टिन हांसदा और संजीव मिश्रा ने भी विभागीय मनमानी पर विस्तार से अपनी बातों को रखा।बैठक में प्रखंड से राज्य स्तर तक शिक्षक समन्वय समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा चार दिसंबर को शिक्षा सचिव के तुगलकी फरमान के विरोध में खूटाबांध से दुमका के विधायक बसंत सोरेन के आवास तक रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में रसिक बास्की, शिवकांत त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, संजीव कुमार,भारती शर्मा, दुर्गा रानी मंडल, ममता गोराई, अभय मिश्रा,टुनटुन कुमार,बुलबुल कुमार, अभिषेक कुमार, प्राणाती कहली, प्रीतम यादव, श्याम बिहारी राम, राकेश कुमार सहित दर्जनों वक्ताओं ने भी अपनी बातों को रखा।

chat bot
आपका साथी