साहब, मेरे बेटे की हत्यारन उसकी मां है

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ककनी गांव में शनिवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक प्रेम कुमार का शव घर में ही फंदे से लटका हुआ पाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:57 PM (IST)
साहब, मेरे बेटे की हत्यारन उसकी मां है
साहब, मेरे बेटे की हत्यारन उसकी मां है

सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ककनी गांव में शनिवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक प्रेम कुमार का शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। युवक के पिता मंटू शर्मा ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद मामला बेहद संगीन हो गया।

मृतक के पिता मंटू शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी का अवैध संबंध ं मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा बांक गांव निवासी सदानंद मंडल से है। बेटा इस बात का विरोध करता था। लोहार का काम करने की वजह से वह और बेटा ज्यादातर बाहर रहते हैं। विश्वकर्मा पूजा के दिन वह दोनों घर आए थे। बेटा शुक्रवार रात सदानंद के साथ शराब पीकर घर पहुंचा और अवैध संबंध को लेकर मां से कहासुनी होने लगी। नशे में पिता को गाली दी और उन्हें पुराने घर में सोने के लिए भेज दिया। नये घर में प्रेम, उसकी मां और सदानंद सोया हुआ था। सुबह जब वह घर पहुंचे तो देखा प्रेम फंदे से लटका है। इसकी सूचना ग्रामीणों एवं पुलिस को दिया। ग्रामीणों ने भी पुलिस के समक्ष यह बात कही कि प्रेम अपनी मां के अवैध संबंधों से बेहद खफा रहता था। इस बात को लेकर उसका मां से आए दिन विवाद भी होता रहता था।

प्रभारी थानेदार उत्तम पासवान ने बताया कि फिलहाल यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रेम संबंध के बिदु पर भी जांच कर रही है। यह हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस अनुसंधान से ही साफ होगा। आगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी