छह स्वस्थ, कोरोना के दो नए मरीज मिले

दुमका सदर और जरमुंडी के दो लोग शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं गोपीकांदर के बाद अब मसलिया प्रखंड कोरोना मुक्त हो गया है। अब 10 में से आठ प्रखंड कोरोना प्रभावित हैं। वहीं छह मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 08:12 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 08:12 PM (IST)
छह स्वस्थ, कोरोना के दो नए मरीज मिले
छह स्वस्थ, कोरोना के दो नए मरीज मिले

जागरण संवाददाता, दुमका: दुमका सदर और जरमुंडी के दो लोग शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं गोपीकांदर के बाद अब मसलिया प्रखंड कोरोना मुक्त हो गया है। अब 10 में से आठ प्रखंड कोरोना प्रभावित हैं। वहीं छह मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए।

सिविल सर्जन डॉ अनंत कुमार झा ने बताया है कि शुक्रवार को 1312 सैंपल की रिपोर्ट में से ट्रूनेट जांच में 270 में से दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सदर प्रखंड के मचखीचा और जरमुंडी के काल्हाकुंड का एक-एक व्यक्ति शामिल है। वहीं सदर प्रखंड के चार, जामा व मसलिया का एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। अब सदर प्रखंड में 37, जरमुंडी में नौ, रानीश्वर में पांच, जामा, रामगढ़ में तीन-तीन, शिकारीपाड़ा, काठीकुंड में दो-दो और सरैयाहाट में एक व्यक्ति समेत जिले के 62 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव रह गए हैं। दो कोविड केयर सेंटर और 60 होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। सीएस ने बताया कि जिले में अबतक 4599 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिनमें से 45 की मौत हो चुकी है, जबकि 4486 ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को जिले के 1749 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है।

chat bot
आपका साथी