एक माह बाद परिजनों से मिला मधुबनी का विक्षिप्त

रामगढ़ प्रखंड के सिन्दुरिया गांव में एक माह से रह रहे 45 वर्षीय विक्षिप्त व्यक्ति सुकुमार झा शुक्रवार की देर रात भाजपा नेता राजीव कुमार गुप्ता के अथक प्रयास से परिजन से मिल सका। राजीव ने बताया कि गांव में एक माह पहले अ‌र्द्ध विक्षिप्त व्यक्ति पहुंच था। वह प्रतिदिन घरो से भीख मांग कर खाता था। व्यक्ति से बात करने पर वह अपना नाम पिता का नाम एवं अपने गांव का नाम बता रहा था। लेकिन इसके आगे उसे कुछ याद नहीं था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:16 AM (IST)
एक माह बाद परिजनों से मिला मधुबनी का विक्षिप्त
एक माह बाद परिजनों से मिला मधुबनी का विक्षिप्त

संवाद सहयोगी, रामगढ़ : प्रखंड के सिन्दुरिया गांव में एक माह से रह रहे 45 वर्षीय विक्षिप्त व्यक्ति सुकुमार झा शुक्रवार की देर रात भाजपा नेता राजीव कुमार गुप्ता के अथक प्रयास से परिजन से मिल सका। राजीव ने बताया कि गांव में एक माह पहले अ‌र्द्ध विक्षिप्त व्यक्ति पहुंच था। वह प्रतिदिन घरो से भीख मांग कर खाता था। व्यक्ति से बात करने पर वह अपना नाम पिता का नाम एवं अपने गांव का नाम बता रहा था। लेकिन इसके आगे उसे कुछ याद नहीं था। बातचीत के क्रम में उसने गांव का नाम बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत लखनौर बताया। इसके बाद राजीव ने किसी प्रकार मधुबनी के एसपी डा. सत्य प्रकाश से मोबाईल पर बात कर उक्त व्यक्ति के बारे में बताया। इसके बाद एसपी ने लखनौर के थाना प्रभारी को राजीव से बात करने को कहा। गुरूवार की रात को लखनौर के थाना प्रभारी ने उनसे बात कर उक्त व्यक्ति के बारे में पूरा जानकारी ली। थाना प्रभारी ने लखनौर से मुखिया को उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह अ‌र्द्ध विक्षिप्त के परिजनों ने राजीव से बात की। इसके बाद देर रात विक्षिप्त कुमार झा के परिजन सदानंद झा, अभयकांत झा, संजीव मिश्रा समेत अन्य सिन्दुरिया गांव पहुंचे। अ‌र्द्ध विक्षिप्त व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि सुकुमार झा सावन के महिना में गंगा जल चढ़ाने देवघर आया था। इसके बाद से ही भटक गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी थी लेकिन सुकुमार का कोई पता नहीं चल रहा था।

chat bot
आपका साथी