गायिका सपना चौधरी को देखने के लिए मारामारी

हरियाणवी लोक गायिका सपना चौधरी ने सोमवार को जामा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के लिए रोड शो किया। सपना कैराबनी में मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद जैसे ही सड़क पर उतरी उन्हें देखने के लिए सड़क पर मारामारी होने लगी। उनका दीदार करने के लिए बाों से लेकर जवान तक उतावले थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 17 Dec 2019 06:19 AM (IST)
गायिका सपना चौधरी को देखने के लिए मारामारी
गायिका सपना चौधरी को देखने के लिए मारामारी

संवाद सहयोगी, जामा :हरियाणवी लोक गायिका सपना चौधरी ने सोमवार को जामा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के लिए रोड शो किया। सपना कैराबनी में मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद जैसे ही सड़क पर उतरी, उन्हें देखने के लिए सड़क पर मारामारी होने लगी। उनका दीदार करने के लिए बच्चों से लेकर जवान तक उतावले थे। उन्होंने खुली जीप में प्रत्याशी के साथ कैराबनी से लेकर बारापलासी तक रोड शो कर चुनावी तापमान बढ़ा दिया। सपना के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बाइक से आगे और पीछे चल रहे थे। चिकनिया, जामा, महारो में सपना की एक झलक पाने के लिए लोग सड़कों के अलावा घरों की छत पर खड़े थे। जीप में सवार सपना ने हाथ उठाकर सभी का अभिनंदन किया और लोगों से इशारों में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। चिकनिया में भीड़ के आग्रह पर सपना जीप से नीचे उतरी और लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। गायिका ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश और राज्य को एक नई दिशा दे सकती है। पहली बार जामा से प्रखंड में चुनाव प्रचार करने के लिए आयी सपना को लोगों ने आंखों में बैठा लिया। हर कोई मोबाइल से उनकी तस्वीर कैद करना चाहता था। कई युवा तो उनकी जीप पर चढ़ गए। भाजपा के वरीय नेताओं ने किसी तरह से भीड़ को नियंत्रित किया।

chat bot
आपका साथी