गणतंत्र दिवस परेड के लिए जवानों ने किया पूर्वाभ्यास

दुमका के पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए शुक्रवार को जवानों ने अभ्यास किया। वहीं तीन स्कूलों की छात्राओं ने राष्ट्रगान गायन का पूर्वाभ्यास किया। परेड कमांडर कपिल चौधरी व द्वितीय कमान पदाधिकारी श्रीराम समद ने जवानों को परेड का अभ्यास कराया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:54 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:54 PM (IST)
गणतंत्र दिवस परेड के लिए जवानों ने किया पूर्वाभ्यास
गणतंत्र दिवस परेड के लिए जवानों ने किया पूर्वाभ्यास

जागरण संवाददाता, दुमका: दुमका के पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए शुक्रवार को जवानों ने अभ्यास किया। वहीं तीन स्कूलों की छात्राओं ने राष्ट्रगान गायन का पूर्वाभ्यास किया।

परेड कमांडर कपिल चौधरी व द्वितीय कमान पदाधिकारी श्रीराम समद ने जवानों को परेड का अभ्यास कराया। बताया कि परेड के दौरान किस तरह से कदमताल मिलाना है। एक आवाज पर सभी जवानों को एक साथ घूमना और चलना है। इसमें किसी का पैर आगे पीछे नहीं होना चाहिए। वहीं कन्या उच्च विद्यालय, सेक्रेड हार्ट और सिदो कान्हू स्कूल की छात्राओं ने भी राष्ट्रगान गायन का अभ्यास किया। श्रीराम समद ने बताया कि परेड की तैयारी सही ढंग से चल रही है। कुछ कमियां नजर आई हैं, लेकिन अभ्यास से उन्हें दूर कर दिया गया है। अभी अभ्यास का सिलसिला जारी रहेगी। सारी तैयारी के बाद फाइनल रिहर्सल किया जाएगा। बताया कि इस बार परेड में 12 पदाधिकारी और 287 जवान शामिल हैं। इनमें 46 हवलदार और 241 आरक्षी शामिल हैं।

--------------

मिट्टी डालकर दुरुस्त किया जा रहा पुलिस लाइन मैदान: पुलिस लाइन मैदान को समतल बनाने के लिए इसमें पर्याप्त मात्रा में मिट्टी भरी जा रही है। जबकि परेड और झांकी के लिए अलग से ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है। इस ट्रैक को मिट्टी के अलावा चूना से भरा जा रहा है। मैदान परिसर में लगे वृक्षों का भी रंग-रोगन कराया जा रहा है।

इधर, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मुख्य द्वार से लेकर पूरे मैदान में बैरिकेडिग की जा रही है। दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए भी मुकम्मल तैयारियां की जा रही हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हो। ------------------- जामा में सादे समारोह में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

संवाद सहयोगी, जामा: जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख बेनीफ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर बैठक हुई।

बैठक में तय किया गया कि कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष सादे समारोह में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। तय किया गया कि इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं होगा। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी सुनील कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेखा कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी हरेकृष्णा देव, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नवीन कुमार पंकज, प्रखंड समन्वयक दिनेश कुमार गुप्ता, विकास मिश्रा, अनूप कुमार गुप्ता समेत कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी