मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ही नहीं, जनता का अपमान किया

भाजपा जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संवैधानिक पद पर हैं। कोरोना महामारी में राज्य की सवा तीन करोड़ जनता का हल चाल जनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरभाष पर बात कर झारखंड के वर्तमान हालात के बारे में चिता करते हुए हाल-चाल जाना।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 08:09 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 08:09 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ही नहीं, जनता का अपमान किया
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ही नहीं, जनता का अपमान किया

जागरण संवाददाता, दुमका: जिला भाजपा ने मुख्यमंत्री से बात करने के बाद प्रधानमंत्री के पोस्ट पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निदा की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संवैधानिक पद पर हैं। कोरोना महामारी में राज्य की सवा तीन करोड़ जनता का हल चाल जनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूरभाष पर बात कर झारखंड के वर्तमान हालात के बारे में चिता करते हुए हाल-चाल जाना, परंतु मुख्यमंत्री ने इसपर भी राजनीति की। यह प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता का अपमान है। प्रधानमंत्री कोरोना महामारी को नियंत्रित करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। दो महीने का मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है। टीकाकरण की दर पूरे विश्व में सबसे तेज है। सेना को संक्रमित मरीजों के इलाज में लगाया गया है। देश के कई जिलों में ऑक्सीजन प्लांट बैठने का कार्य चल रहा है। अच्छा होता यदि मुख्यमंत्री ने अपनी कर्मभूमि दुमका सहित संताल परगना की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की बात की होती। उन्होंने कहा कि जनता त्राहिमाम कर रही और सीएम बेफिक्र होकर पोस्ट का का खेल कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी