उपराजधानी को मिली एक और नई ट्रेन की सौगात

रेलवे ने झारखंड की उपराजधानी के लोगों को राज्य की राजधानी रांची जाने के लिए एक नई ट्रेन चलाने की सौगात दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:01 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:01 PM (IST)
उपराजधानी को मिली एक और नई ट्रेन की सौगात
उपराजधानी को मिली एक और नई ट्रेन की सौगात

रेलवे ने झारखंड की उपराजधानी के लोगों को राज्य की राजधानी रांची जाने के लिए एक नई ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। पूर्व में भागलपुर से रांची के बीच चलने वाली वनांचल एक्सप्रेस का विस्तार गोड्डा तक करते हुए 26 सितंबर से इस ट्रेन को 08603/08604 नंबर से स्पेशल ट्रेन बनकर चलने वाली है। जिले के लोग अब रांची जाने के लिए हंसडीहा पहुंचकर इस ट्रेन को पकड़ सकते हैं। रेलवे ने शनिवार को इस नई ट्रेन की समय सारिणी भी जारी कर दी है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह ट्रेन गोड्डा से रांची के बीच हंसडीहा व भागलपुर के रास्ते चलेगी। हंसडीहा से रांची जाने के लिए ट्रेन प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को मिलेगी जबकि रांची से गोड्डा आने के लिए मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को यह ट्रेन मिलेगी। रांची जाने के लिए गोड्डा से यह ट्रेन दोपहर 12.40 में खुलेगी। पौड़ेयाहाट से खुलने का समय दोपहर 1.07, हंसडीहा में यह ट्रेन दोपहर 1.37 पहुंचेगी और दोपहर 2.02 बजे खुलेगी। मंदारहिल से दोपहर 2.34, बाराहाट से दोपहर 2.58 व भागलपुर से संध्या 5.50 बजे रांची के लिए खुलेगी। रांची से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे खुलेगी जो हंसडीहा सुबह 5.30 व गोड्डा सुबह 7.20 बजे पहुंचेगी। 26 सितंबर को रेल मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रांची के लिए रवाना करेंगे। वहीं, रेल मंत्रालय के इस फैसले की जैसे ही खबर स्थानीय लोगों को मिली तो उनमें खुशी का संचार हो गया। क्योंकि ट्रेन न चलने से यात्रा में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

chat bot
आपका साथी