मूल्य वृद्धि के विरोध में माकपा का प्रदर्शन

पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के खिलाफ वामदलों ने सोमवार को वीर कुंवर सिंह चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध सभा की। विरोध सभा की अध्यक्षता सीपीएम के जिला कमेटी सदस्य सुभाष हेंब्रम ने की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 07:56 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 07:56 PM (IST)
मूल्य वृद्धि के विरोध में माकपा का प्रदर्शन
मूल्य वृद्धि के विरोध में माकपा का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, दुमका: पेट्रोल, डीजल, एवं रसोई गैस में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के खिलाफ वामदलों ने सोमवार को वीर कुंवर सिंह चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध सभा की। विरोध सभा की अध्यक्षता सीपीएम के जिला कमेटी सदस्य सुभाष हेंब्रम ने की।

सीपीएम के जिला सचिव एहतेशाम अहमद ने कहा कि लगातार 12 दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ती जा रही है। कई जगह तो तेल की कीमत एक सौ रुपया पार कर गई है। दुमका में पेट्रोल का दाम 88.50 रुपया और डीजल 83 रुपया के पार पहुंच गया है। दो माह में रसोई गैस के दाम में 175 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। देश की मोदी सरकार जनविरोधी है। कारपोरेट घरानों को मुनाफा पहुंचाने के लिए तेल की कीमत लगातार बढ़ाई जा रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत काफी कम है। अब यह बहाना नहीं चल सकता अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ रही है। अब सरकार कहती है संसाधन पर खर्च हो रहा है। संसाधन के नाम पर अदाणी, अंबानी की जेब काटनी चाहिए, ना कि जनता की। आम आदमी का निवाला मोदी सरकार छीन रही है।

कहा कि किसान आंदोलन को तीन महीने हो गए, सरकार ने किसानों पर कई तरह के आरोप लगाए, लेकिन किसानों के हौसले को सरकार पस्त नहीं कर सकी। आज भी किसान संघर्ष कर रहे हैं। जिला सचिव बाबूलाल राय ने कहा कि सरकार किसानों को कभी आतंकवादी तो कभी खालिस्तानी कहती है। किसान तो तीनों कृषि कानून को रद करने के लिए संघर्ष ही तो कर रहे हैं। कहा कि मोदी सरकार मोदी सरकार महंगाई पर रोक लगाने के साथ पेट्रोलियम में लगातार हो रही वृद्धि को वापस ले। सभा को अखिलेश कुमार झा, पीटर हेंब्रम, देवी सिंह पहाड़िया, अमरीश कुमार सिन्हा ने संबोधित किया। पुतला दहन करने वालों में सीपीएम के विष्णु राणा, जर्मन देहरी, सूरन गिरी, लुटरु पुजहर, शिव रति देवी, नारायण शाह, मंसूर अंसारी, मोइन अंसारी, बुंदा बास्की, अवुलियास सोरेन, झप्सी दास, सुनील मुर्मू आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी