किसानों के हित में कृषि बिल वापस ले केंद्र सरकार

केंद्रीय कृषि कानून बिल के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने गुरुवार को मशाल जुलूस निकाला। इसके बाद वीर कुंवर सिंह चौक पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों के हित में कृषि कानून वापस ले।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 08:41 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 08:41 PM (IST)
किसानों के हित में कृषि बिल वापस ले केंद्र सरकार
किसानों के हित में कृषि बिल वापस ले केंद्र सरकार

जागरण संवाददाता, दुमका: केंद्रीय कृषि कानून बिल के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने गुरुवार को मशाल जुलूस निकाला। इसके बाद वीर कुंवर सिंह चौक पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों के हित में कृषि कानून वापस ले। कहा कि यह किसानों के लिए काला कानून है, जिसके लिए किसान आंदोलित हैं। बादल ने कहा कि अगर 30 जनवरी के पहले इस बिल को वापस नहीं लिया गया तो झारखंड से दूसरे हूल का बिगुल फूंका जाएगा।

कहा कि सिघु में आंदोलित किसान अपने हक व अधिकार के लिए जान दे रहे हैं लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार को इसकी तनिक फिक्र नहीं है। मोदी सरकार को बस कॉरपोरेट घरानों की फिक्र है। बादल ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ हर कदम पर है। कहा कि वे सिघु बॉर्डर पर जाकर किसानों की दशा को देखकर काफी दुखी हैं। 57 किसानों के शहीद होने के बाद भी केंद्र सरकार अपने कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

नुक्कड़ सभा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील मरांडी, जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इससे पूर्व यज्ञ मैदान के समीप स्थित कांग्रेस भवन से मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें मंत्री बादल पत्रलेख समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। मशाल जुलूस टीन बाजार होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर पहुंच एक नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया।

मशाल जुलूस में पार्टी के जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, डॉ. सुशील मरांडी, प्रो. मनोज अंबष्ठ, महेशराम चंद्रवंशी, युगल किशोर सिंह, संजीत सिंह, प्रेम कुमार साह, अरविद कुमार, छवि बागची, अरबी खातून, सागेन मुर्मू, मुकेश यादव, सत्यनारायण यादव, अमित कुमार साह, महबूब आलम, सरोज यादव, स्टीफन मरांडी, गरिमा उर्वशी, बारिश मुर्मू समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी